Categories: Featuredकॉलम

नैनीताल को बर्बाद होना है, हो कर रहेगा

पिछले साल बरसातों में नैनीताल की मॉलरोड का ढहना एक प्रतीक्षित हादसा था. इसे ढहना ही था, ढह गयी. शायद किसी भी ऐसे सामान्य समझ वाले व्यक्ति को आश्चर्य नहीं हुआ होगा जिसे प्रकृति और पहाड़ की थोड़ी बहुत भी समझ है. ताजुब तो यह है कि यह सब बहुत देर से हो रहा है. इसे बहुत पहले हो जाना चाहिए था. या इससे भी कुछ बहुत ज्यादा पहले.

मुझे याद है सत्तर के दशक के दूसरे हिस्से में जब हम स्थानीय डीएसबी कालेज के छात्र थे मॉलरोड का यह हिस्सा धंसा था. एक लैंपपोस्ट भी तब खिसक कर तालाब के किनारे पहुँच गया था. उस समय कहा जाता था कि इस जगह के ठीक ऊपर स्थित एक हेरिटेज होटल के स्वामी ने तब स्थानीय निकाय को इस आशय का एक नोटिस भी सर्व किया था कि उनके होटल को कुछ नुकसान पहुँचता है तो स्थानीय निकाय की लापरवाही इसके लिए जिम्मेदार होगी. मुझे ज्ञात नहीं कि यह सब कितना सही है, पर इस तरह की चर्चा तब हमारे कालेज और हॉस्टल में हुआ करती थी.

कुछ संयोग, नब्बे के दशक के आख़िरी वर्षों में मुझे दुबारा कश्मीर से टेलीविज़न की दुनिया छुड़ा नैनीताल ले आये. भीमताल मेरा घर है, इस कारण नैनीताल से परिचय नया नहीं था. वर्ष 2000 के बाद मैंने देश के शायद हर प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिका में नैनीताल पर लगातार मंडराते खतरों पर लिखा. हिंदुस्तान टाइम्स, डाउन टू अर्थ, कैरेवान, अलाइव, टेरा ग्रीन, गवर्नेंस नाव … शायद ही कोई पत्र-पत्रिका बची हो जिसमे मैंने सारी रिसर्चेस को कोट करते हुए न लिखा हो.

सारे लेख अंग्रेजी में थे, जिन्हें मैं बराबर अपनी फेसबुक वाल पर पोस्ट भी करता रहा. हालाँकि मेरा अनुभव है कि अंग्रेजी लेखन आपको चन्द आर्मचेयर एक्टिविस्टों की लाइक या कुछ इस तरह के कमेन्ट्स कि “आप बहुत अच्छा लिखते हैं” से अधिक कुछ और नहीं दे सकता. हाँ, पैसा आपको पांच रूपया प्रति प्रकाशित शब्द की दर से ठीक-ठाक मिल जाता है.

मुझे आज भी याद है, टेरा ग्रीन में प्रकाशित मेरी कवर स्टोरी – ‘Death Knell of Nainital’ पर कुछ स्थानीय लब्धप्रतिष्ठ विद्वानों ने माँ नैनादेवी से मुझे सद्बुद्धि देने की दुआ की थी. खैर.
नैनीताल निश्चित ही तबाही के कगार पर है. मुझे याद है वर्ष 2011-12 में मैं हिंदुस्तान टाइम्स के लिए फुल पेज स्टोरी कर रहा था. मैंने तत्कालीन डीएम को इंटरव्यू किया था. डीएम साहिब ने मेरे प्रश्नों के उत्तर में बताया था कि बीरभट्टी के पॉवर हाउस से जुड़े पेनस्टाक से हो रहे रिसाव से तालाब का पानी कम हो रहा था. जब मैंने उन्हें पेनस्टाक की तस्वीरें दिखाईं, जिनमे कि नल का मुहाना पानी के लेवल से लगभग ४ फुट ऊपर था तो उन्होंने शाम की चाय साथ पीने की पेशकश कर दी.

जब आपके नेता निहायत मूर्ख और धूर्त हों, और नौकरशाही इन धूर्तों की एक तरह से व्यक्तिगत मिलिशिया और भोंपू बन जाए तो आप क्या उम्मीद कर सकते हैं.

नैनीताल को बर्बाद होना है, हो कर रहेगा, आपका या मेरा प्रलाप इसे रोक नहीं सकता. अभी थोड़ी देर पहले मैं टीवी पर विपक्ष की एक नेता की बाइटस देख/सुन रहा था. हंसी आ रही थी मुझे. ये ब्लेम-गेम आखीर में नैनीताल के ताबूत की आख़िरी कील बनेगा.

राजशेखर पन्त
नैनीताल के एक प्रतिष्ठित आवासीय विद्यालय में अंग्रेज़ी साहित्य पढ़ाने वाले राजशेखर पन्त लम्बे समय से देश के सबसे महत्वपूर्ण अखबारों और पत्रिकाओं के लिए पर्यावरण और पर्यटन के विषयों पर धारदार लेखन करते रहे हैं. 

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

View Comments

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

2 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

2 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

2 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

2 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

2 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

2 weeks ago