नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास

एशियन गेम्स ओपनिंग सेरेमनी में भारतीय दल के ध्वजारोहक रहे नीरज चोपड़ा ने इतिहास रच दिया. वह  पुरूषों के जैवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बन गए. खेलों के 9वें दिन नीरज ने अपेक्षानुरूप प्रदर्शन करते 88.06 मीटर के नए राष्ट्रीय रिकार्ड के साथ सोने का तमगा हासिल किया.

नीरज चोपड़ा ने एशियन गेम्स का ऐतिहासिक गोल्ड मेडल पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित किया. जकार्ता में जारी खेलों में 20 साल के इस युवा ऐथलीट ने पहली बार भारत को भाला फेंक में एशियन गेम्स का गोल्ड मेडल दिलाया. इससे पहले, 1982 के एशियाई खेलों में गुरतेज सिंह ने जैवलिन में ब्रॉन्ज मेडल जीता था.

नीरज ने 88.06 मीटर दूर भाला फेंक कर भारत के लिए सोना जीता.चीन के लियु क्विझेन ने रजत पदक जीता लेकिन वह नीरज से काफी पीछे 82.22 मीटर ही भाला फेंक पाए. पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 80.75 मीटर के प्रयास से कांस्य पदक हासिल किया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीरज चोपड़ा को गोल्ड जीतने पर बधाई दी. उन्होंने ट्विटर पर लिखा- ‘जब नीरज फील्ड पर होते हैं, तो उनसे बेस्ट की उम्मीद होती है. इस युवा ऐथलीट ने जैवलिन थ्रो में गोल्ड जीतकर देश को और खुश किया है. उन्हें नया नैशनल रेकॉर्ड बनाने के लिए भी बधाई”.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

पिथौरागढ़ में स्विट्ज़रलैंड बनने की है पूरी क्षमता

इस बार करीब 9 साल बाद पिथौरागढ़ जाकर एक बात साफ दिखी कि यहां कुछ…

3 days ago

अलमोड़े में नंदादेवी मेले की ताज़ा तस्वीरें

आस्था और विश्वास की प्रतीक श्री नंदा देवी की भक्ति में इन दिनों पूरा उत्तराखंड…

7 days ago

अहा! कैसा होता था नंदादेवी कौतिक

उत्तराखण्ड के पहाड़ों में मेले केवल मनोरंजन के अवसर नहीं रहे हैं. वे लोकजीवन की…

7 days ago

सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन

पिछली कड़ी : बद्रीदत्त पांडे और इंद्र सिंह नयाल ने रखा था ‘उत्तराखंड राज्य की…

2 weeks ago

उत्तराखण्ड की महिलाएं : स्थितियों, संघर्षों और चुनौतियों का दस्तावेज

1970 के दशक का उत्तराखण्ड का ‘चिपको आंदोलन’ विश्वविख्यात है. यह तथ्य भी कमोबेश ज्ञात है कि…

2 weeks ago

कामिनी तुम कौन?

पानी बरस रहा है. जब भी पानी बरसता है, देखता हूं पेड़-पौधे बहुत खुश हो जाते…

2 weeks ago