77 देशों की जेलों में बंद हैं भारतीय नागरिक

टाइम्स ऑफ़ इण्डिया ने एक खुलासे में बताया है कि दुनिया भर के 77 देशों में भारतीय नागरिक जेल में बंद हैं.

ध्यान रहे कि पकिस्तान में इमरान खान के शपथग्रहण समारोह से ऐन पहले सद्भावना प्रदर्शन के बतौर पाकिस्तान ने भारत के उन 26 मछुआरों को रिहा कर दिया है जिन्हें गलती से सीमा पर कर लेने के कारण बंद कर दिया गया था. यह संख्या पकिस्तान में कैद कुल भारतीयों की संख्या का 6% है. लेकिन सबसे अधिक भारतीय पाकिस्तान में नहीं बल्कि संयुक्त अरब अमीरात में जेल काट रहे हैं. इस रपट के अनुसार सबसे अधिक 1690 भारतीय संयुक्त अरब अमीरात में बंद हैं.

जहाँ 2017 में कुल गिरफ्तार भारतीयों की संख्या 6,048 थी वह इस साल बढ़कर 7,737 हो गयी है.

2003 के बंदी प्रत्यावर्तन क़ानून के लागू होने के बाद से कुल 170 आवेदनपत्र मिले जिनमें से 63 भारतीयों को वापस लाया जा चुका है. भारत ने इस बाबत 30 देशों के साथ समझौते पर दस्तखत किये हैं. मार्च 2015 से मार्च 2018 के बीच इस कार्य के लिए 2.72 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं.

विदेशों में गिरफ्तार भारतीयों में 1690 संयुक्त अरब अमीरात में, 1575 सऊदी अरब में, 647 अमेरिका में, 548 नेपाल में, 484 कुवैत में और 471 पाकिस्तान में हैं. इंग्लैण्ड, मलयेशिया, चीन और इटली में यह संख्या क्रमशः 378, 298, 226 और 225 है.

जहाँ तक भारतीय जेलों में बंद 6148 विदेशी नागरिकों की बात है तो सबसे अधिक संख्या में विदेशी पश्चिमी बंगाल की जेलों में हैं.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

दुर्गम पहाड़ों तक कैसे पहुंचे महाराष्ट्र-गुजरात के पर्व

बचपन में हमें होली-दिवाली और राखी के अलावा मकर संक्रांति, घी त्यार और फूलदेई जैसे उत्सवों…

4 days ago

पिथौरागढ़ में स्विट्ज़रलैंड बनने की है पूरी क्षमता

इस बार करीब 9 साल बाद पिथौरागढ़ जाकर एक बात साफ दिखी कि यहां कुछ…

1 week ago

अलमोड़े में नंदादेवी मेले की ताज़ा तस्वीरें

आस्था और विश्वास की प्रतीक श्री नंदा देवी की भक्ति में इन दिनों पूरा उत्तराखंड…

2 weeks ago

अहा! कैसा होता था नंदादेवी कौतिक

उत्तराखण्ड के पहाड़ों में मेले केवल मनोरंजन के अवसर नहीं रहे हैं. वे लोकजीवन की…

2 weeks ago

सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन

पिछली कड़ी : बद्रीदत्त पांडे और इंद्र सिंह नयाल ने रखा था ‘उत्तराखंड राज्य की…

2 weeks ago

उत्तराखण्ड की महिलाएं : स्थितियों, संघर्षों और चुनौतियों का दस्तावेज

1970 के दशक का उत्तराखण्ड का ‘चिपको आंदोलन’ विश्वविख्यात है. यह तथ्य भी कमोबेश ज्ञात है कि…

2 weeks ago