सिनेमा

कुमाऊं से जुड़ी हॉलीवुड की पहली फिल्म

‘मैन ईटर ऑफ़ कुमाऊं’ हॉलीवुड में बनी एक फिल्म है. बायरॉन हस्किन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में साबू दस्तगीर, वेन्डेल कोरे और जॉय पेज जैसे कलाकारों ने काम किया था. फिल्म की स्क्रिप्ट जिम कार्बेट द्वारा 1944 में लिखी गयी किताब मैन ईटर्स ऑफ़ कुमाऊं बताई जाती है.
(Kumaon Film in Hollywood)

हालांकि फिल्म की कहानी का जिम कार्बेट की शिकार से जुड़ी कहानियों से कुछ भी लेना-देना नहीं था शायद फिल्म के फ्लॉप होने का एक कारण भी यही रहा हो. कम शोध और जानकारी के चलते फिल्म किसी किस्म का ख़ास प्रभाव छोड़ने में कामयाब नहीं रहती लेकिन फिल्म में बाघ से जुड़े कुछ शानदार शॉर्ट्स काफ़ी रोचक हैं. बाघ से जुड़े शॉर्ट्स के लिये फिल्म की दुनियाभर में तारीफ भी हुई.   

फिल्म में डॉ. कॉलिंस भारतीयों के प्रति कोई ख़ास रुचि रखने वाला एक किरदार है जो भारतीयों के प्रति अपनी पर्याप्त अरुचि के बावजूद बाघ के शिकार के लिये भारत की यात्रा पर है. बाघ के शिकार के दौरान डॉ. कॉलिंस भारतीय जोड़े लाली और नारायण से मिलता है.

लाली और नारायण से मिलने के बाद डॉ. कालिंस के नजरिये में बदलाव होता है और वह उनसे काफ़ी कुछ सीखते हैं. एक हिमालयी गाँव के लोगों से मिलने के बाद डॉ. कॉलिंस और उसके साथियों को न केवल एक नया दृष्टिकोण प्राप्त होता है बल्कि वे अपने भीतर के पूर्वाग्रहों को रास्ते में छोड़ जाते हैं.
(Kumaon Film in Hollywood)

मशहूर भारतीय कलाकार साबू ने फिल्म में नारायण का किरदार निभाया था. डॉ. कालिंस  का किरदार वेन्डेल कोरे ने निभाया. फिल्म में लाली का किरदार जॉय पेज ने निभाया था. कमजोर स्क्रिप्ट के चलते फिल्म जरुर फ्लॉप रही हो लेकिन यह पहली बार था जब कुमाऊं का नाम फ़िल्मी पर्दे पर इस तरह से आया हो. ‘मैन ईटर ऑफ़ कुमाऊं’ कुमाऊं के नाम पर बनी यह पहली अंतरराष्ट्रीय फिल्म थी. अधिकांश लोगों की जिम कार्बेट की किताब ‘मैन ईटर्स ऑफ़ कुमाऊं’ के विषय में तो जानकारी रहती है लेकिन ‘मैन ईटर ऑफ़ कुमाऊं’ फिल्म के विषय में बहुत कम लोगों को सूचना है.
(Kumaon Film in Hollywood)

-काफल ट्री फाउंडेशन

Support Kafal Tree

.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

दुर्गम पहाड़ों तक कैसे पहुंचे महाराष्ट्र-गुजरात के पर्व

बचपन में हमें होली-दिवाली और राखी के अलावा मकर संक्रांति, घी त्यार और फूलदेई जैसे उत्सवों…

21 hours ago

पिथौरागढ़ में स्विट्ज़रलैंड बनने की है पूरी क्षमता

इस बार करीब 9 साल बाद पिथौरागढ़ जाकर एक बात साफ दिखी कि यहां कुछ…

6 days ago

अलमोड़े में नंदादेवी मेले की ताज़ा तस्वीरें

आस्था और विश्वास की प्रतीक श्री नंदा देवी की भक्ति में इन दिनों पूरा उत्तराखंड…

1 week ago

अहा! कैसा होता था नंदादेवी कौतिक

उत्तराखण्ड के पहाड़ों में मेले केवल मनोरंजन के अवसर नहीं रहे हैं. वे लोकजीवन की…

1 week ago

सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन

पिछली कड़ी : बद्रीदत्त पांडे और इंद्र सिंह नयाल ने रखा था ‘उत्तराखंड राज्य की…

2 weeks ago

उत्तराखण्ड की महिलाएं : स्थितियों, संघर्षों और चुनौतियों का दस्तावेज

1970 के दशक का उत्तराखण्ड का ‘चिपको आंदोलन’ विश्वविख्यात है. यह तथ्य भी कमोबेश ज्ञात है कि…

2 weeks ago