Featured

केदारनाथ यात्रा फिलहाल रोक दी गई है

पिछले 24 घटों से उत्तराखंड के लिये बड़े कठिन रहे हैं.अलग-अलग जगह हो रही बारिश की वजह से राज्य भर में 11 लोगों की मृत्यु हो चुकी है. आपदा प्रबंधन सचिव ने बताया कि देर रात रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ धाम के रास्ते पर भीमबली में बाल फटने से केदारनाथ मार्ग अवरुद्ध हो गया है.
(Kedarnath Rescue Mission 2024)

राज्य सरकार केंद्र सरकार के साथ मिलकर लगातार केदारनाथ में फंसे लोगों को निकालने के काम में जुटी है. केदारनाथ धाम के अलग-अलग पड़ावों पर कई सारे लोगों लोगों के फंसे होने की खबर थी.

आपदा प्रबंधन सचिव के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र से मदद मांगी. लोगों को लगातार रेस्क्यू कराया गया. शाम तक 1835 लोगों को निकाला जा चुका है. केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भीमबली, रामबाड़ा, लिंचोली में फंसे करीब 425 यात्रियों को एयरलिफ्ट किया गया है.
Kedarnath Rescue Mission 2024

केदारनाथ के आस-पास हुई भारी बारिश के बाद जगह-जगह रास्ते ही गायब हो गये हैं. बुधवार रात हुई भारी बारिश के कारण रुद्रप्रयाग में केदारनाथ पैदल मार्ग कई स्थानों पर अवरुद्ध हो गया. गौरीकुंड, जंगलचट्टी, भीमबली, रामबाड़ा, लिनचोली और बड़ी लिनचोली में भारी नुकसान की खबर आई.

रुद्रप्रयाग जिले में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने देर रात से ही रेस्क्यू अभियान की कमान संभाल ली. एसडीआरएफ, एनडीआरएफ की टीमों ने दुर्गम पहाड़ी रास्तों में वैकल्पिक रास्ते बनाये और फसे हुए लोगों को बचाने काम किया.
(Kedarnath Rescue Mission 2024)

केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर कई जगह भूस्खलन होने से यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए केदारनाथ यात्रा फिलहाल रोक दी गई है.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

2 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

2 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

2 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

2 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

2 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

2 weeks ago