Featured

काठगोदाम पुलिस की जीप वीरभट्टी में दुर्घटनाग्रस्त, दो पुलिसकर्मियों की मौत

नैनीताल जिले में एक पुलिस वाहन के पलटने की दुखद ख़बर आई है. इस भीषण दुर्घटना में 2 सिपाहियों की मृत्यु हो गयी है अन्य घायल हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराये गए हैं. हल्द्वानी के काठगोदाम थाना पुलिस का वाहन ज्योलिकोट के वीरभट्टी के पास खाई में गिर गया. (Kathgodam Police Van Accident)

दुर्घटना के समय वाहन में कुछ पुलिसकर्मी मौजूद थे. मिली जानकारी के अनुसार काठगोदाम कोतवाली के ये पुलिसकर्मी राज्यपाल के कार्यक्रम में ड्यूटी से नैनीताल से वापस लौट रहे थे. (Kathgodam Police Van Accident)

बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना में पुलिस वाहन के परखच्चे उड़ गए. इस भीषण सड़क दुर्घटना में काठगोदाम एसओ भी बुरी तरह घायल हो गए, उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. एक पुलिसकर्मी की मौके पर ही मृत्यु हो गयी. एक अन्य पुलिसकर्मी की अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हुई बतायी जा रही हुई. इस हादसे मैं घायल एक महिला कांस्टेबल की हालत गंभीर बनी हुई है.   

बुलेरो वाहन संख्या UK-08-GA-0128 सड़क पर पलटने से इसमें सवार एस.ओ. नंदन सिंह रावत, एस.आई. माया बिष्ट, कांस्टेबल ललित व चालाक नंदन घायल हो गये. बाद में वाहन चालक नंदन व कांस्टेबल ललित ने दम तोड़ दिया.

घायलों का हल्द्वानी के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. घटना की जानकारी मिलने पर शासन-प्रशासन के आला अधिकारी घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे हैं.

-काफल ट्री डेस्क

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें: Kafal Tree Online

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

आधी सदी से आंदोलनरत उत्तराखंड का सबसे बड़ा गांव

बात उन दिनों की है, जब महात्मा गांधी जब देश भर में घूमकर और लिखकर…

4 days ago

फूल, तितली और बचपन

बचपन की दुनिया इस असल दुनिया से कई गुना खूबसूरत होती है. शायद इसलिए क्योंकि…

7 days ago

पर्वतीय विकास – क्या समस्या संसाधन की नहीं शासन उपेक्षा की रही?

पिछली कड़ी : तिवारी मॉडल में पहाड़ की उद्योग नीति और पलायन आजादी के दौर…

7 days ago

अनूठी शान है कुमाऊनी महिला होली की

यूं तो होली पूरे देश में मनाए जाने वाला एक उमंग पर्व है परन्तु अलग…

1 week ago

धरती की 26 सेकंड वाली धड़कन: लोककथा और विज्ञान का अद्भुत संगम

दुनिया के अनेक लोक कथाओं में ऐसा जिक्र तो आता है कि धरती जीवित है,…

2 weeks ago

कथा दो नंदों की

उपकोशा की चतुराई, धैर्य और विवेक से भरी कथा के बाद अब कथा एक नए…

2 weeks ago