Uncategorized

जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

दिल्ली की जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार बेगूसराय से भाकपा के उम्मीदवार के तौर पर महागठबंधन राजद, कांग्रेस, हम और राकांप: के सहयोग से 2019 में लोकसभा चुनाव लड़ेंगे.

सूत्रों के मुताबिक आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे तेजस्वी प्रसाद यादव जो बैकफुट से बिहार में महागठबंधन को लीड कर रहे हैं. कन्हैया कुमार को टिकट को राजी हैं. राजद प्रमुख लालू प्रसाद के भी इस संबंध में अपनी सहमति दिए जाने की चर्चा है. सियासी हलकों में खबर है कि वह एक सीट कन्हैया कुमार के लिए छोड़ देने को लेकर राजी है.

कन्हैया मूल रूप से बेगूसराय के बरौनी प्रखंड स्थित बीहट पंचायत के निवासी हैं. बीहट पंचायत को इलाके में मिनी मॉस्को के तौर पर भी जाना जाता है.  बेगूसराय से वर्तमान में भाजपा के भोला सिंह सांसद हैं. भाजपा ने यह सीट 2014 चुनाव में राजद उम्मीदवार तनवीर हसन को 58000 वोटों से हराकर पहली बात जीती थी. तीसरे स्थान पर भाकपा के राजेंद्र प्रसाद सिंह थे.

ग़ौरतलब है कि दिल्ली के जेएनयू में नौ फरवरी 2016 को हुए प्रदर्शन और विवाद के बाद छात्रसंघ के तत्कालीन अध्यक्ष कन्हैया कुमार चर्चा में आये थे. तब कुमार को पुलिस ने गिरफ़्तार कर 15 दिन जेल में भेज दिया था, जिसके बाद उन्हें ज़मानत मिली थी. कथित देश विरोधी नारेबाज़ी करने के मामले में पुलिस को कुमार के ख़िलाफ़ कोई सबूत नहीं मिला और उन्हें क्लीनचिट भी दे दी गई थी.

कन्हैया का इस सीट से लड़ना तय माना जा रहा है लेकिन इसकी औपचारिक घोषणा होना बाकी है. वामपंथियों के गढ़ कहे जाने वाले इस सीट से अगर महागठबंधन कन्हैया को मौका देता है तो निश्चित तौर पर इस सीट से चुनावी जंग बड़ी रोचक होगी.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

3 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

3 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

3 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

4 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

4 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

4 weeks ago