Featured

कल है आध्यात्मिक कैंची धाम मेला

प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी 15 जून को आध्यात्मिक कैंची धाम महोत्सव की तैयारी अंतिम दौर में है. देश-विदेश से बाबा नीम करोली के अनुयायियों ने कैंची धाम पहुंचना शुरू कर दिया है. कैंची धाम महोत्सव 1962 से प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है.

बाबा नीम करोली ने ही कैंची धाम की स्थापना कर इस महोत्सव की शुरुआत की थी. मंदिर में 12 और 13 जून को अखण्ड रामयाण का आयोजन हुआ. आज मंदिर में भव्य हवन जरी है. मुख्य मेला 15 जून को आयोजित किया जा रहा है.

कैंची धाम महोत्सव में 15 जून को प्रतिवर्ष भंडारा लगता है. भंडारे में पकवान के रूप में मालपुए का विशेष महत्व है. कैंची धाम में मथुरा, हसनपुर आदि क्षेत्रों से करीब विशेषज्ञ कारीगरों ने मालपुए बनाने शुरू कर दिये. पिछले वर्ष जहां मालपुए बनाने के लिये छः भट्टियां लगी थी वहीं इस वर्ष अनुयायियों की बड़ी संख्या को देखकर नौ भट्टियां लगायी गयी हैं.

प्रशासन भी कैंची धाम महोत्सव को लेकर पूरी तैयारी कर चुका है. परिवहन विभाग ने इस वर्ष कैंची धाम महोत्सव के लिये दस बसें चला रहा है.

कैंची धाम मेले की पिछले कुछ सालों की तस्वीरें देखिये (सभी तस्वीरें नैनीताल के रहने वाले अमित साह ने खिंची हैं) :

2015. फोटो : अमित साह

2018. फोटो : अमित साह

2017. फोटो : अमित साह

2016. फोटो : अमित साह

कैंची धाम मेले को देखते हुए यातायात रूट में निम्न परिवर्तन किये गए हैं :

हल्द्वानी से अल्मोड़ा पिथौरागढ़ को जाने वाले भारी वाहन, यात्री व निजी गाडिय़ां प्रात: पांच बजे से खुटानी मोड़, पदमपुरी, पोखराड़, कशियालेख, शीतला, मौना, ल्वेशाल होते हुए क्वारब से अल्मोड़ा पहुंचेंगे. नैनीताल से पहाड़ को जाने वाले वाहनों का भी रूट यही रहेगा.

अल्मोड़ा, बागेश्वर व पिथौरागढ़ से हल्द्वानी जाने वाले सभी वाहन प्रात: पांच बजे से वाया क्वारब मौना होते हुए खुटानी होकर गुजरेंगे.

रानीखेत से आने वाले वाहन भी खैरना क्वारब होते हुए खुटानी निकलेंगे. रानीखेत से हल्द्वानी व हल्द्वानी से रानीखेत जाने वाले वाहन दोनों ओर कानवाई में एकल मार्ग पर भेजा जाएगा.

नैनीताल से आने वाले दुपहिया वाहनों को मशरुम केंद्र निकट पेट्रोल पंप भवाली पर पार्क किया जाएगा. यहां से जंगलात खंडहर तक शटल सेवा संचालित की जायेंगी. इसमें दोपहिया वाहन आवागमन करेंगे.

भवाली से कैंची धाम की ओर जाने वाले निजी वाहन हरतपा रोड पर पार्क होंगे. इसीतरह खैरना की ओर आने वाले प्राइवेट वाहन पनीराम ढाबे तक ही जा पायेंगे.

-काफल ट्री डेस्क

वाट्सएप में पोस्ट पाने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें: Kafal Tree Online

बागेश्वर के बाघनाथ मंदिर की कथा

जब नन्दा देवी ने बागनाथ देव को मछली पकड़ने वाले जाल में पानी लाने को कहा

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Girish Lohani

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

1 week ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

1 week ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

1 week ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

2 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

2 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

2 weeks ago