front page

जंगली बने सीमा सुरक्षा बल के ब्रांड एम्बेसेडर

अपनी जिद और परिश्रम के बल पर बंजर धरती को हरे-भरे जंगल में बदलें वाले और अब एक पर्यावरणविद के रूप में विख्यात हो चुके जगत सिंह चौधरी उर्फ़ जंगली को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने अपना पर्यावरण ब्रांड एम्बेसेडर नियुक्त किया है.

ध्यान रहे कि श्री चौधरी ने स्वयं 1968 में बीएसएफ में एक साधारण सिपाही के रूप में नौकरी शुरू की थी. 1980 में अपने रिटायरमेंट से पहले ही उन्होंने उत्तराखण्ड के गढ़वाल क्षेत्र के रुद्रप्रयाग जिले के अपने पैतृक गाँव कोटमल्ला में बंजर पड़े ज़मीन के टुकड़े के रूपांतरण का कार्य अकेले शुरू कर दिया था. जंगल उगाने की हठ को देखकर आसपास के ग्रामीणों ने उन्हें जंगली के नाम से पुकारना शुरू कर दिया.

बीएसएफ मुख्यालय में अपने सम्मान से अभिभूत चौधरी जी ने अपने संघर्ष की दास्तान सुनाई और सीमा सुरक्षा बल के डायरेक्टर जनरल के. के. शर्मा का आभार जताया.

जंगली जी को हमारा सलाम!

जंगली जी पर एक लंबा आलेख हम पहले भी छाप चुके हैं. समय की आवश्यकता है कि उसे दुबारा से पढ़ा जाय – एक मिसाल है जंगली का जंगल

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

दुर्गम पहाड़ों तक कैसे पहुंचे महाराष्ट्र-गुजरात के पर्व

बचपन में हमें होली-दिवाली और राखी के अलावा मकर संक्रांति, घी त्यार और फूलदेई जैसे उत्सवों…

18 hours ago

पिथौरागढ़ में स्विट्ज़रलैंड बनने की है पूरी क्षमता

इस बार करीब 9 साल बाद पिथौरागढ़ जाकर एक बात साफ दिखी कि यहां कुछ…

6 days ago

अलमोड़े में नंदादेवी मेले की ताज़ा तस्वीरें

आस्था और विश्वास की प्रतीक श्री नंदा देवी की भक्ति में इन दिनों पूरा उत्तराखंड…

1 week ago

अहा! कैसा होता था नंदादेवी कौतिक

उत्तराखण्ड के पहाड़ों में मेले केवल मनोरंजन के अवसर नहीं रहे हैं. वे लोकजीवन की…

1 week ago

सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन

पिछली कड़ी : बद्रीदत्त पांडे और इंद्र सिंह नयाल ने रखा था ‘उत्तराखंड राज्य की…

2 weeks ago

उत्तराखण्ड की महिलाएं : स्थितियों, संघर्षों और चुनौतियों का दस्तावेज

1970 के दशक का उत्तराखण्ड का ‘चिपको आंदोलन’ विश्वविख्यात है. यह तथ्य भी कमोबेश ज्ञात है कि…

2 weeks ago