Featured

उत्तराखंड इन्वेस्टर्स समिट का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

औद्योगिक निवेश बढ़ाने के लिए पहली बार उत्तराखंड में निवेशकों का  ‘उत्तराखंड इन्वेस्टर्स समिट’ आज से शुरू होगा गया है. उत्तराखंड इन्वेस्टर्स समिट’ का उद्घाटन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वायुसेना के विशेष विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचे गए है. दो दिवसीय इन्वेस्टर्स समिट में देश-दुनिया के लिए नामी उद्योग घरानों के उद्योगपतियों समेत डेढ़ हजार से अधिक निवेशक व डेलीगेट्स शरीक हो रहे है. रायपुर स्थित स्टेडियल में प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे. रिबन काटकर उन्होंने समिट का उद्घाटन किया. यहां राज्‍यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्‍यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पुष्पगुच्छ देकर पीएम का स्‍वागत किया.

उत्तराखंड राज्य गठन के बाद से उत्तराखंड में अब तक जितना औद्योगिक निवेश हुआ है. उससे दोगुने निवेश के प्रस्ताव सरकार को इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से मिले हैं. 2001 से लेकर 2017 तक राज्य में एमएसएमई सेक्टर व बड़े उद्योगों में कुल 48 हजार करोड़ का निवेश हुआ है.
प्रदेश में इन्वेस्टर्स समिट के आगाज के साथ बड़े पैमाने पर बुनियादी ढांचे के विकास, शहरों की सूरत बदलने की नई मुहिम समेत विभिन्न क्षेत्रों में पूंजी निवेश की दस्तक हो चुकी है. विभिन्न प्रदेशों में रोड शो, कॉन्क्लेव समेत उद्यमियों और पूंजी निवेशकों से मुलाकात और निरंतर संवाद के चलते करीब 80 हजार करोड़ के निवेश के प्रस्ताव राज्य सरकार को मिल चुके हैं.

इन्वेस्टर्स समिट में देश दुनिया के डेढ़ हजार से अधिक निवेशक व डेलीगेट्स भाग लेंगे. सवाल यह है कि उद्योगपति इन क्षेत्रों में निवेश को रुचि दिखाएंगे या नहीं. प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अम्बानी ने उत्तराखंड में दूर संचार के क्षेत्र में निवेश करने में रुचि दिखाई है. देखना यह होगा कि अम्बानी के मन मुताबिक यहां निवेश की संभावनाएं हैं भी या नहीं. इसी तरह सभी निवेशकों के अपने तर्क होंगे और उनकी अपनी शर्तें होंगी.फिलवक्त मुकेश अम्बानी ने व्यस्तता का हवाला देते हुए कार्यकर्म में आने से में असहमति जता दी है.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

2 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

2 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

2 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

3 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

3 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

3 weeks ago