हैडलाइन्स

क्रिकेट विश्व कप में उत्तराखंड की स्नेह राणा का दमदार प्रदर्शन

महिला क्रिकेट विश्व कप में भारत ने अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ़ जीत लिया है. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुये 7 विकेट पर 244 रन बनाये जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम 137 रन बनाकर आउट गयी. भारत को यह जीत दिलाने में मुख्य भूमिका रही पूजा वस्त्राकर, राजेश्वरी गायकवाड़ और स्नेह राणा की. इस तरह भारतीय महिला टीम ने एकदिवसीय मुकाबलों में पाकिस्तान को लगातार 11 बार हारने का अपना रिकार्ड बरकरार रखा.  
(India Pakistan Cricket World Cup)

उत्तराखंड की रहने वाली स्नेह राणा जब बैटिंग के लिये मैदान पर उतरी तो भारतीय टीम नाजुक दौर पर थी टीम का स्कोर था 5 विकेट पर 112 रन. लग रहा था भारतीय टीम 50 ओवर भी नहीं खेल पाएगी. इसके बाद स्नेह राणा ने पूजा वस्त्राकर के साथ मिलकर टीम का स्कोर 50 ओवर में 244 रन तक पहुंचाया. स्नेह राणा ने महज 48 गेंदों में नाबाद 53 रन की जबरदस्त पारी खेली. इसके बाद गेंदबाजी में अपना कमाल देखते हुये स्नेह राणा ने 2 विकेट भी झटके.
(India Pakistan Cricket World Cup)

राइट आर्म ऑफ ब्रेक बॉलर और दाएं हाथ की बल्लेबाज देहरादून की रहने वाली स्नेह राणा ने  2014 अपने में वन डे और टी-20 करियर की शुरुआत श्रीलंका के खिलाफ की. 2016 तक स्नेह राणा ने भारत की तरफ से 7 वन डे और 5 टी-20 मैच खेले. इसके बाद तो स्नेह को अगले पांच साल तक टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका नहीं मिला. पिछले साल स्नेह ने भारतीय टीम में अपनी दमदार वापसी की.

इससे पहले स्नेह राणा तब खबरों में आई थी जब अपने डेब्यू टेस्ट में आठवें नंबर पर बैटिंग करते हुये वह 80 रन बनाकर नाबाद लौटीं. राणा और तानिया भाटिया के बीच नौवें विकेट के लिए हुई 104 रन की पार्टनरशिप की थी. स्नेह राणा की 195 मिनट की इस पारी को महिला क्रिकेट की सबसे ख़ास पारियों में गिना जाता है.
(India Pakistan Cricket World Cup)

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें: Kafal Tree Online

दुनिया में सबसे पहले चावल की खेती चूहे और चुहिया ने की: कुमाऊनी लोककथा

-काफल ट्री फाउंडेशन

Support Kafal Tree

.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

कुमाऊँ की खड़ी होली

इन दिनों उत्तराखंड के कुमाऊँ में होली की धूम है. जगह-जगह खड़ी होली और बैठकी…

20 hours ago

आधी सदी से आंदोलनरत उत्तराखंड का सबसे बड़ा गांव

बात उन दिनों की है, जब महात्मा गांधी जब देश भर में घूमकर और लिखकर…

5 days ago

फूल, तितली और बचपन

बचपन की दुनिया इस असल दुनिया से कई गुना खूबसूरत होती है. शायद इसलिए क्योंकि…

1 week ago

पर्वतीय विकास – क्या समस्या संसाधन की नहीं शासन उपेक्षा की रही?

पिछली कड़ी : तिवारी मॉडल में पहाड़ की उद्योग नीति और पलायन आजादी के दौर…

1 week ago

अनूठी शान है कुमाऊनी महिला होली की

यूं तो होली पूरे देश में मनाए जाने वाला एक उमंग पर्व है परन्तु अलग…

1 week ago

धरती की 26 सेकंड वाली धड़कन: लोककथा और विज्ञान का अद्भुत संगम

दुनिया के अनेक लोक कथाओं में ऐसा जिक्र तो आता है कि धरती जीवित है,…

2 weeks ago