Featured

रावण का रोल कर रहे रुद्रपुर के विधायक ने माता सीता से कहा – “मेरी जान”

रुद्रपुर से बीजीपी के एमेले राजकुमार ठुकराल, जो स्थानीय रामलीला में पिछले पच्चीस सालों से रावण का रोल करते आ रहे हैं, ने सीता-हरण के एक दृश्य में सीता को ‘मेरी जान’ कह कर संबोधित किया. (BJP MLA from Rudrapur addresses Sita as Meri Jaan)

साधु का वेश धारण किये रावण का रोल कर रहे विधायक ठुकराल रामलीला के मंचन के मध्य सीता जी के पास पहुंचे और उनसे कहा – “आप बहुत जवान दिख रही हैं. तुम्‍हें देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि तुम कहीं की राजकुमारी हो” इसके उत्तर में सीता का रोल कर रहे युवक ने कहा – जी हां भगवन. सीता मेरा नाम है.” यह सुनकर पर रावण बने विधायक ने कहा, ‘सीता, मेरी जान.’ इस डायलॉग को सुनकर रामलीला देख रहे दर्शक हंसने लगे. (BJP MLA from Rudrapur addresses Sita as Meri Jaan)

स्टेज पर बाकायदा इस फूहड़ डायलॉग को ज़बान देते विधायक का वीडियो फेसबुक पर शेयर हुआ. कांग्रेस की राज्य प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी ने इसे शेयर करते हुए लिखा – “ये देखिए भाजपा का असली राम-प्रेम. रुद्रपुर के भाजपा के विधायक (राजकुमार ठुकराल) जो कि रावण के भेष में रामलीला में प्रतिभाग कर रहे हैं कैसे पूरी मातृ शक्ति का ही नही अपितु हमारी आराध्य सीता मैया को जान कहकर पुकार रहें हैं. मज़ाक बना दिया हमारी संस्कृति का.

भाजपा संगठन को विधायक के इस कुकृत्य का तुरंत इसका संज्ञान लेना चाहिए करोड़ो हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं.”   

इस घटना पर ठुकराल ने कहा – “मैं रावण के रोल में था जो कि रामायण का खलनायक है. ये शब्द रावण द्वारा कहे गए थे न कि राज कुमार ठुकराल द्वारा. रावण को सीता के प्रति उसके उसके पागलपन के कारण बर्बाद होना पड़ा था.”

कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी

फिलहाल इन्डियन एक्सप्रेस के अनुसार भारतीय कानून की धारा 323 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लियी गया है.

उधर ठुकराल के इस विवादास्‍पद कृत्य पर रामलीला के आयोजकों ने आपत्ति जताई. अलबत्ता विधायक का कहना है कि उनका डायलॉग पटकथा का हिस्सा था.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

2 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

2 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

2 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

3 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

3 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

3 weeks ago