समाज

अल्मोड़ा के एक गाँव से बालीवुड की बुलंदियां तय करने वाले निर्मल पांडे के पांच यादगार किरदार

अल्मोड़ा के छोटे से गांव में पान बड़ैती में निर्मल पांडे का जन्म हुआ था निर्मल पांडे का. निर्मल पांडे जिनको बॉलीवुड आज भी नैनीताल का निर्मल नाम से बड़ी शिद्दत से याद करता है. अपनी अदाकारी के दम पर निर्मल की याद आज भी सभी के जह़न में है.
(Best Roles of Nirmal Pandey)

बैन्डिट क्वीन का विक्रम मल्लाह हो या दायरा फिल्म में कुदरत का करिश्मा, निर्मल पांडे ने हर किरदार को जीवंत कर दिया. उनकी पांच फिल्मों के पांच किरदार जिनके लिये उन्हें हमेशा याद रखा जायेगा :

दायरा

अमोल पालेकर द्वारा निर्देशित दायरा हिन्दी सिनेमा की सबसे जबरदस्त फिल्मों में गिनी जाती है. निर्मल पांडे ने इस फिल्म में एक किन्नर का किरदार निभाया है. फिल्म में उनकी अदाकारी के लिये उन्हें फ्रांस का प्रसिद्ध वालेंतिये पुरस्कार दिया गया. सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिये यह पुरस्कार पाने वाले निर्मल विश्व के पहले अभिनेता थे.

बैंडेट क्वीन

शेखर कपूर की बैंडेट क्वीन में निर्मल पांडे के हिस्से विक्रम मल्लाह का किरदार आया. फूलन देवी के जीवन पर आधारित इस फिल्म में विक्रम मल्लाह के किरदार को खूब सराहा गया. हिंदी सिनेमा जगत में निर्मल पांडे को इस फिल्म से नई पहचान मिली. 
(Best Roles of Nirmal Pandey)

ट्रेन टू पाकिस्तान

पामेला रुक्स द्वारा निर्देशित यह फिल्म खुशवंत सिंह के उपन्यास पर आधारित है. विभाजन पर आधारित इस फिल्म में निर्मल पांडे जग्गा उर्फ़ जगत सिंह के किरदार में नजर आये हैं. 

औजार

सोहेल खान द्वारा निर्देशित इस फिल्म में निर्मल पांडे मुख्य खलनायक बाबा की भूमिका में नज़र आये. बड़े स्टार कास्ट वाली इस फिल्म में निर्मल पांडे का किरदार लोगों ने खूब पसंद किया. 

इस रात की सुबह नहीं

सुधीर मिश्रा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में निर्मल पांडे मुख्य भूमिका में थे. इस रात की सुबह नहीं एक थ्रीलर फिल्म है. हिंदी सिनेमा की क्लासिक फिल्मों में गिनी जाने वाली इस फिल्म में निर्मल आदित्य की भूमिका में नजर आते हैं. 
(Best Roles of Nirmal Pandey)

काफल ट्री डेस्क

Support Kafal Tree

.

इसे भी पढ़ें :

निर्मल पांडे : नैनीताल के परुवा डॉन से बालीवुड की बुलन्दियों तक

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

कुमाऊँ की खड़ी होली

इन दिनों उत्तराखंड के कुमाऊँ में होली की धूम है. जगह-जगह खड़ी होली और बैठकी…

3 hours ago

आधी सदी से आंदोलनरत उत्तराखंड का सबसे बड़ा गांव

बात उन दिनों की है, जब महात्मा गांधी जब देश भर में घूमकर और लिखकर…

5 days ago

फूल, तितली और बचपन

बचपन की दुनिया इस असल दुनिया से कई गुना खूबसूरत होती है. शायद इसलिए क्योंकि…

1 week ago

पर्वतीय विकास – क्या समस्या संसाधन की नहीं शासन उपेक्षा की रही?

पिछली कड़ी : तिवारी मॉडल में पहाड़ की उद्योग नीति और पलायन आजादी के दौर…

1 week ago

अनूठी शान है कुमाऊनी महिला होली की

यूं तो होली पूरे देश में मनाए जाने वाला एक उमंग पर्व है परन्तु अलग…

1 week ago

धरती की 26 सेकंड वाली धड़कन: लोककथा और विज्ञान का अद्भुत संगम

दुनिया के अनेक लोक कथाओं में ऐसा जिक्र तो आता है कि धरती जीवित है,…

2 weeks ago