हैडलाइन्स

‘बेडू पाको’ की धुन के साथ शुरु हुआ बीटिंग रिट्रीट समारोह

राष्ट्रपति के सामने होने वाले बीटिंग रिट्रीट समारोह की औपचारिक शुरुआत हो चुकी थी. रायसीना हिल्स की इस शाम में ठंड खूब थी और आसमान में लगे घने काले बादल अब बारिश की बूंदें बरसाने लगे थे. तभी भारतीय सेना के बैण्ड ने ड्रम और मशकबीन संग बेडू पाको बारामासा की धुन पर ‘क्विक मार्च’ शुरू किया. बेडू पाको से शुरु एक के बाद एक छः लोक धुनों ने अब रायसीना का माहौल बदल दिया.
(Bedu Pako Baramasa Army Band 2023)


बेडू पाको बारामासा उत्तराखंड में गाया जाने वाला सर्वाधिक लोकप्रिय गीत है. बेडू पाको बारामासा लोकगीत को उत्तराखंड की पहचान के तौर पर देखा जाता है.  किसी राष्ट्रीय मंच पर संभवतः इस लोकगीत पहली बार साल 1955 में गाया गया. मौका था रूस से आये दो मेहमानों ख्रुश्चेव और बुल्गानिन का  भारत में भव्य स्वागत का. इस लोकगीत को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने वाले शख्स थे मोहन उप्रेती.

माना जाता है कि बेडू पाको बारामासा भारत के प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का सबसे पंसदीदा लोकगीत था. यह भी कहा जाता है कि 1955 में जब जवाहर लाल नेहरू ने यह लोकगीत सुना तो वह मोहन उप्रेती से खासे प्रभावित भी हुए. यह बेहद रोचक है कि भारत के प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू प्रेम से मोहन उप्रेती को ‘बेडू बॉय’ कहा करते. बेडू पाको गीत की दिलचस्प कहानी यहां पढ़िये:  नरैणा काफल पाको चैता
(Bedu Pako Baramasa Army Band 2023)   

बीटिंग रिट्रीट एक सदियों पुरानी सैन्य परंपरा है जो उन दिनों से चली आ रही है जब सैनिक सूर्यास्त के समय युद्ध से अलग हो जाया करते थे. जैसे ही बिगुलों से पीछे हटने की आवाज़ आती सैनिकों लड़ना बंद कर दिते और अपने आप को हथियार बंद कर युद्ध के मैदान से हट जाते. पीछे हटने की आवाज़ के दौरान आज भी खड़े होने की प्रथा को बरकरार रखा गया है. पीछे हटने पर झंडे उतारे जाते हैं. ड्रम बीट्स उन दिनों की याद दिलाते हैं जब शाम को नियत समय पर कस्बों और शहरों में तैनात सैनिकों को उनके क्वार्टर में वापस बुला लिया जाता था.

इससे पिछले साल बीटिंग रिट्रीट समारोह में उत्तराखंड के लोकगीत ‘छाना बिलौरी’ की धूम मची. पिछले बरस के माहौल पर एक रिपोर्ट यहां पढ़िये- रायसीना हिल्स की ठंडी शाम में जब ‘छाना बिलौरी’ की धुन बजी
(Bedu Pako Baramasa Army Band 2023)

काफल ट्री फाउंडेशन

Support Kafal Tree

.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

2 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

2 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

2 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

2 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

3 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

3 weeks ago