Categories: Featuredखेल

महिला 4×400 मी रिले टीम ने जीता गोल्ड, पुरुष हॉकी टीम हारी

महिलाओं की चार गुणा 400 रिले रेस में भी भारत को स्‍वर्ण मिला. इस स्पर्धा में टीम ने 3:28.72 समय के साथ गोल्ड मेडल पर कब्जा किया जबकि इसी रिले रेस के पुरुष वर्ग में उसे रजत पदक हासिल हुआ. भारतीय टीम ने 3:01.85 समय के साथ रजत पदक जीता. कतर ने इस स्पर्धा में गोल्ड तो जापान ने ब्रॉन्ज मेडल जीता.

12वें दिन सबकी नजरें देश की पुरुष हॉकी टीम पर थीं. लेकिन टीम मलेशिया से हार गई. फुलटाइम तक 2-2 से बराबर रहे मुकाबले को मलेशिया ने पेनल्टी शूटआउट में भारत को 7-6 से हरा दिया। इस हार के साथ भारतीय टीम का लगातार दूसरी बार और कुल 13वीं बार फाइनल खेलने का सपना टूट गया. भारत को अब कांस्य पदक के लिए शनिवार को मैच खेलना पड़ेगा. इस हार के साथ ही भारत का टोक्यो में 2020 में होने वाले ओलिंपिक के लिए सीधे क्वालीफाई करने का सपना हो पूरा नहीं हो सका.

भारत के लिए आज के दो अन्‍य पदक, कांस्‍य के रूप में महिलाओं की 1500 मीटर दौड़ में चित्रा उन्‍नीकृष्‍णन और महिलाओं की ही डिस्‍कस थ्रो इवेंट में सीमा पूनिया ने जीते. स्वप्ना बर्मन ने हेप्टाथलोन में भारत के लिए पहला गोल्ड मेडल जीता जबकि अरपिंदर सिंह ने 48 सालों में पहली बार ट्रिपल जंप में गोल्ड जीतकर इतिहास रचा. ट्रिपल जम्प में गोल्ड मेडल जीतने के बाद अरपिंदर ने कहा- मैं बहुत खुश हूं. पिछली बार मुझे सफलता नहीं मिली थी लेकिन इस बार मेरी तैयारी काफी अच्छी थी। मेरे ऊपर काफी दबाव भी था लेकिन इसके बावजूद मुझे यकीन था कि मैं अच्छा प्रदर्शन करूंगा.

एशियन गेम्स के 12वें दिन गुरुवार को भारत ने दो स्‍वर्ण, एक रजत और दो कांस्‍य पदक जीते हैं. इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबांग में चल रहे 18वें एशियाई खेलों के 12वें दिन भारत के मेडल की संख्या 59 पहुंच गई हैं. इस दौरान भारत के खाते में 13 गोल्ड, 21 सिल्वर और 25 ब्रॉन्ज मेडल आए हैं.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

दुर्गम पहाड़ों तक कैसे पहुंचे महाराष्ट्र-गुजरात के पर्व

बचपन में हमें होली-दिवाली और राखी के अलावा मकर संक्रांति, घी त्यार और फूलदेई जैसे उत्सवों…

2 days ago

पिथौरागढ़ में स्विट्ज़रलैंड बनने की है पूरी क्षमता

इस बार करीब 9 साल बाद पिथौरागढ़ जाकर एक बात साफ दिखी कि यहां कुछ…

7 days ago

अलमोड़े में नंदादेवी मेले की ताज़ा तस्वीरें

आस्था और विश्वास की प्रतीक श्री नंदा देवी की भक्ति में इन दिनों पूरा उत्तराखंड…

1 week ago

अहा! कैसा होता था नंदादेवी कौतिक

उत्तराखण्ड के पहाड़ों में मेले केवल मनोरंजन के अवसर नहीं रहे हैं. वे लोकजीवन की…

1 week ago

सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन

पिछली कड़ी : बद्रीदत्त पांडे और इंद्र सिंह नयाल ने रखा था ‘उत्तराखंड राज्य की…

2 weeks ago

उत्तराखण्ड की महिलाएं : स्थितियों, संघर्षों और चुनौतियों का दस्तावेज

1970 के दशक का उत्तराखण्ड का ‘चिपको आंदोलन’ विश्वविख्यात है. यह तथ्य भी कमोबेश ज्ञात है कि…

2 weeks ago