पर्वतीय लोक संस्कृति ऐपण कला को संरक्षित व उसको बढ़ाने के उद्देश्य से छोटी मुखानी में ऐपण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. विभिन्न वर्गों में आयोजित प्रतियोगिता में बालिकाओं और महिलाओं ने प्रतिभाग किया. (Aipan competition held in Chhoti Mukhani)
छवि मैमोरियल ट्रस्ट की ओर से ऐपण प्रतियोगिता चार वर्गों में आयोजित हुई. सब जूनियर वर्ग (12 वर्ष तक) में नुपुर लोहनी प्रथम, वान्या अग्रवाल द्वितीय और दिव्यांशी भंडारी तृतीय स्थान पर रहीं. जूनियर वर्ग (13 से 18 वर्ष) में देहली ऐपण में दिया पंत और आंचल जोशी को संयुक्त तौर पर प्रथम स्थान, शीतल रावत को द्वितीय और रितिका पांडे को तृतीय स्थान मिला. सूर्य चौकी (19 से 30 वर्ष) में जया पंत प्रथम, मिताली आर्या द्वितीय और लकी जोशी तीसरे स्थान पर रहीं. 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में ललिता पाठक प्रथम, रेखा पंत द्वितीय और कल्पना जोशी तीसरे स्थान पर रहीं. इस दौरान मुख्य अतिथि रेनू अधिकारी, विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त डीएफओ आईडी पांडे व समाजसेवी हेमंत गौनिया रहे. कार्यक्रम आयोजन में मैनेजिंग ट्रस्टी बीसी जोशी, सचिव पीयूष पंत, यजुवेंद्र सिंह, अतुल कांडपाल, नवीन पांडे, नवीन चंद, खिलानंद पांडे, संजय सक्सेना रहे.
काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री
काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें
पहाड़ के एक छोटे-से गाँव में एक पिता रहता था. उम्र अब ढलने लगी थी,…
सांस्कृतिक परम्परा की दृष्टि से उत्तराखण्ड एक समृद्ध राज्य है. समय-समय पर यहां के कई…
जाने-माने पत्रकार, साहित्यकार और फिल्म निर्देशक विनोद कापड़ी से कल शाम मुलाकात हुई. दरअसल,उनके निर्देशन में…
उत्तराखंड की सांस्कृतिक राजधानी अल्मोड़ा के मुख्य आकर्षण में से एक रामलीला का मंचन इन…
लोग इसे पहाड़ और पलायन की कहानी की तरह देखेंगे. लोग इसे खंडहर होते जा…
पिछली कड़ी : सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन संघर्षनामा का ये किस्सा आजादी…