फुटबॉल के जुनून के सामने ठंड के मौसम में भी खिलाड़ियों ने मैदान में अपने खेल से गर्मी कर दी. मौक़ा था कुमाऊँ प्रीमियर लीग के अल्मोड़ा से आरम्भ होने का जिसमें कुमाऊँ के प्रत्येक जिले की टीमें हिस्सा ले रही हैं. कड़ाके की सर्दी में अल्मोड़ा के स्टेडियम में रात में फ्लड लाइट्स की रोशनी में खेले गए मैच में खिलाड़ियों का जोश देखने लायक़ था. अल्मोड़ा और ऊधमसिंह नगर के मध्य खेले गए इस मैच में अल्मोड़ा 2-1 से विजयी रहा. इस रोमांचक मुक़ाबले की तस्वीरें देखिए. (फोटो एवं विवरण काफल ट्री के अनन्य साथी जयमित्र सिंह बिष्ट, हिमालयन जेफर, की फेसबुक से लिया गया है.)



























जयमित्र सिंह बिष्ट

अल्मोड़ा के जयमित्र बेहतरीन फोटोग्राफर होने के साथ साथ तमाम तरह की एडवेंचर गतिविधियों में मुब्तिला रहते हैं. उनका प्रतिष्ठान अल्मोड़ा किताबघर शहर के बुद्धिजीवियों का प्रिय अड्डा है. काफल ट्री के अन्तरंग सहयोगी.
इसे भी पढ़ें: कुमौड़ गांव में हिलजात्रा : फोटो निबन्ध
काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री
काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें


































