उत्तराखंड की सांस्कृतिक राजधानी अल्मोड़ा के मुख्य आकर्षण में से एक रामलीला का मंचन इन दिनों अल्मोड़ा के विभिन्न मंचों में किया जा रहा है. अल्मोड़ा की रामलीला जिसे यूनेस्को द्वारा भी मान्यता प्राप्त है और जो विश्व के सबसे लंबे चलने वाले संगीत ओपेरा में से एक है को अल्मोड़ा का हुक्का क्लब जो श्री लक्ष्मी भंडार के नाम से प्रसिद्ध है.
1930 से इस रामलीला का मंचन होते आ रहा है जिसे 2030 में 100 साल पूरे होने जा रहे हैं. हुक्का क्लब की रामलीला की अपनी एक विशिष्ट पहचान है जो यहां के कलाकारों उनकी वेशभूषा, अभिनय और संगीत में दिखाई देती है. इन कलाकारों को देख और सुनकर दिव्य अनुभूति होती है. यहाँ देखिए अल्मोड़ा के हुक्का क्लब में हो रही इस साल की रामलीला के धनुष यज्ञ की तस्वीरें –
(फोटो व विवरण- जयमित्र सिंह बिष्ट, हिमालयन जेफर, अल्मोडा, उत्तराखंड)





















अल्मोड़ा के जयमित्र बेहतरीन फोटोग्राफर होने के साथ साथ तमाम तरह की एडवेंचर गतिविधियों में मुब्तिला रहते हैं. उनका प्रतिष्ठान अल्मोड़ा किताबघर शहर के बुद्धिजीवियों का प्रिय अड्डा है. काफल ट्री के अन्तरंग सहयोगी.
इसे भी पढ़ें: अलमोड़े में नंदादेवी मेले की ताज़ा तस्वीरें
काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री
काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें



































