हैडलाइन्स

2020 के राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी उत्तराखण्ड को

उत्तराखंड की राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी का सपना आखिरकार पूरा होने जा रहा है. भारतीय ओलंपिक संघ ने उत्तराखण्ड में 2020 राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी के आयोजन के मामले पर मुहर लगा दी है. 2020 राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी के लिए उत्तराखंड के साथ ही मिजोरम और छत्तीसगढ़ भी दावा ठोक रहे थे. मेजबानी के लिए दावेदार तीन राज्यों ने अपनी दावेदारी पेश की थी. इन तीनों में से उत्तराखंड का चयन किया गया. इसी के साथ भारतीय ओलंपिक संघ ने आने वाले सालों के लिए छत्तीसगढ़ और मिजोरम की मेजबानी पर भी फैसला कर लिया है.

2019 में भी उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन किया जाना था. लेकिन ऐन वक्त पर भारतीय ओलंपिक संघ द्वारा गोवा को राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी सौंप दी गयी थी. इसके बाद प्रदेश ओलंपिक संघ और राज्य सरकार ने 2020 में राष्ट्रीय खेल कराने की तैयारी शुरू कर दी. राज्य की ओर से खेल सचिव भूपिंदर कौर औलख और खेल निदेशक प्रताप साह इस बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे थे. खेल सचिव ने ओलंपिक संघ की मीटिंग में राज्य की तैयारियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया. इसके बाद ही 2020 राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए ओलंपिक संघ की जनरल बॉडी ने उत्तराखंड को चुना. भारतीय ओलंपिक संघ की मीटिंग में 2020 राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी उत्तराखंड को सौंपी गई है. साथ ही यह भी तय किया गया कि 2021 छत्तीसगढ़ और 2022 में नेशनल गेम्स की मेजबानी मिजोरम करेगा.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Sudhir Kumar

Recent Posts

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

3 days ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

4 days ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

4 days ago

कुमाऊँ की खड़ी होली

इन दिनों उत्तराखंड के कुमाऊँ में होली की धूम है. जगह-जगह खड़ी होली और बैठकी…

1 week ago

आधी सदी से आंदोलनरत उत्तराखंड का सबसे बड़ा गांव

बात उन दिनों की है, जब महात्मा गांधी जब देश भर में घूमकर और लिखकर…

2 weeks ago

फूल, तितली और बचपन

बचपन की दुनिया इस असल दुनिया से कई गुना खूबसूरत होती है. शायद इसलिए क्योंकि…

2 weeks ago