हैडलाइन्स

गंगोत्री ग्लेशियर की अनाम चोटियों का नाम रखा जायेगा अटल 1 व अटल 2

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद और नेहरू पर्वतारोहण संस्थान निम की टीमों को सयुंक्त रूप से आयोजित संयुक्त अटल पर्वतारोही अभियान के तहत गंगोत्री ग्लेशियर स्थित दो अनाम चोटियों के लिये हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

गंगोत्री धाम के रक्तवन ग्लेशियर से लगी अनाम चोटी (6500 मीटर) को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम रखा जाएगा. अनाम चोटियों को लगभग 25 से 30 दिन के भीतर फतह किया जाएगा . दोनों चोटियों का नाम देश के दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर क्रमश: अटल-1 और अटल-2 रखा जाएगा. इसी दौरान चोटी की ऊंचाई की वास्तविकता, रूट एवं कैंप भी चिह्नित किए जाएंगे. सफल आरोहण कर लौटने के बाद पूरी रिपोर्ट सर्वे ऑफ इंडिया और इंडियन माउंटेनियरिंग फाउंडेशन (आइएमएफ) को दी जाएगी.

जानकारी के मुताबिक चोटी का नाम अटल जी के नाम पर रखने का प्रस्ताव पर्यटन विकास परिषद के सदस्य अवधेश भट्ट ने पर्यटन मंत्री को दिया है. इस प्रस्ताव को अब स्वीकृति मिल चुकी है. इसका फैसला उत्तराखंड और पर्यावरण-प्रकृति जुड़े पूर्व पीएम अटल जी को सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए लिया गया है. पर्वतारोही दल की तरफ से वृक्षारोपण करने, पॅालीथीन का प्रयोग नहीं करने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया जाएगा. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस 25 दिसंबर के अवसर पर इस अभियान को लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज कराया जाएगा.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

3 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

3 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

3 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

3 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

3 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

3 weeks ago