आम आदमी पार्टी के नेता कर्नल अजय कोठियाल ने उत्तराखंड की सियासत में गर्मी ला दी है. अपने फेसबुक पोस्ट में कर्नल अजय कोठियाल ने लिखा –
पाँच वर्षों में भाजपा ने उत्तराखंड को बर्बाद कर दिया…
मैं सौभाग्यशाली हूँ कि मेरी पार्टी ने मुझे उत्तराखण्ड के वर्तमान मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के सामने गंगोत्री उपचुनाव लड़ने का मौक़ा दिया है. मैं गंगोत्री विधानसभा के कई गाँवों में गया. लोग बहुत दुखी हैं. मुझे विश्वास है कि इस बार जनता की जीत होगी.
जय हिंद. जय उत्तराखंड.
(Uttarakhand By Election News)
गंगोत्री विधानसभा की सीट से आम आदमी पार्टी का टिकट कर्नल अजय कोठियाल को दिए जाने का फैसला पार्टी द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के द्वारा बताया गया. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कर्नल कोठियाल को टिकट दिए जाने पर बधाई दी हो लिखा-
कर्नल साहिब, शुभकामनाएँ
आपने फ़ौज में अपनी जान की बाज़ी लगाकर देश की रक्षा की. अब उत्तराखंड आपकी ओर देख रहा है. यहाँ की भ्रष्ट राजनीति भी साफ़ करनी है.
(Uttarakhand By Election News)
कर्नल अजय कोठियाल ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को चुनौती तो दे दी है लेकिन समय बतायेगा की इस चुनौती में गंगोत्री की जनता किसका साथ देती है. हालांकि कर्नल कोठियाल और आम आदमी पार्टी का यह कदम उत्तराखंड की राजनीति में पार्टी का भविष्य जरुर तय करेगा.
(Uttarakhand By Election News)
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : Kafal Tree Online
काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री
काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें
उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…
भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…
उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…
‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…
कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…
बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…