हैडलाइन्स

दिवाली पर संयुक्त राष्ट्र ने विशेष डाक टिकट जारी किये

संयुक्त राष्ट्र ने दिवाली को यादगार बनाने के लिए डाक टिकट जारी किया है. संयुक्त राष्ट्र डाक प्रशासन ने दिवाली उत्सव मनाने के लिए 19 अक्टूबर को एक विशेष कार्यक्रम पत्र जारी किया था. संयुक्त राष्ट्र की डाक एजेंसी (यूएसपीएस) ने दीवाली के उपलक्ष्य में दो तरह के विशेष डाक टिकट जारी किए हैं. 1.15 डॉलर की कीमत के इन डाक टिकटों में दियों की तस्वीर के साथ ‘यूनाइटेड नेशंस’ लिखा हुआ है.

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने एक ट्वीट में इन डाक टिकटों की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, ‘अच्छाई और बुराई के बीच संघर्ष हर दिन होता है. रोशनी के पावन त्योहार के अवसर पर दीवाली डाक टिकटों के पहले सेट में बुराई पर अच्छाई की जीत की हमारी साझा कोशिशों को दर्शाने के लिए यूएन स्टांप का धन्यवाद.’
संयुक्त राष्ट्र की तरफ से भी एक ट्वीट करके शुभकामना संदेश जारी किया गया है और इसमें भी इन टिकटों की तस्वीर साझा की गई है. इस ट्वीट में लिखा गया है, ‘दीपावली की शुभकामनाएं! रोशनी के इस त्योहार के दौरान मिट्टी के दिए जलाए जाते हैं जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक हैं.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Girish Lohani

Recent Posts

देवदार या देव दारु

देवदार या देव दारुः देवों के वृक्ष मुख्य रूप से हिमालय मे लगभग डेढ़ हज़ार…

3 days ago

कसारदेवी : जहां स्वर्ग के सबसे करीब होने का अहसास होता है

“कसारदेवी या अल्मोड़ा जैसी छोटी सी जगह में ऐसा क्या है जो दुनियाभर से लोगों…

3 days ago

दुर्गम पहाड़ों तक कैसे पहुंचे महाराष्ट्र-गुजरात के पर्व

बचपन में हमें होली-दिवाली और राखी के अलावा मकर संक्रांति, घी त्यार और फूलदेई जैसे उत्सवों…

1 week ago

पिथौरागढ़ में स्विट्ज़रलैंड बनने की है पूरी क्षमता

इस बार करीब 9 साल बाद पिथौरागढ़ जाकर एक बात साफ दिखी कि यहां कुछ…

2 weeks ago

अलमोड़े में नंदादेवी मेले की ताज़ा तस्वीरें

आस्था और विश्वास की प्रतीक श्री नंदा देवी की भक्ति में इन दिनों पूरा उत्तराखंड…

3 weeks ago

अहा! कैसा होता था नंदादेवी कौतिक

उत्तराखण्ड के पहाड़ों में मेले केवल मनोरंजन के अवसर नहीं रहे हैं. वे लोकजीवन की…

3 weeks ago