Featured

अमित श्रीवास्तव को सराहनीय सेवा के लिये सम्मानित करेगी उत्तराखंड सरकार

काफल ट्री के पाठक अमित श्रीवास्तव के नाम परिचित हैं. पुलिस विभाग में काम करने वाले अमित की छवि काफल ट्री के पाठकों के बीच एक संजीदा लेखक की हैं. उनकी ईमानदारी लेखनी को पाठकों ने हमेशा खूब प्रेम एवं सम्मान दिया है. Amit Srivastava

अमित जितने ईमानदार साहित्यकार हैं उतने ही ईमानदार पुलिस अफ़सर भी हैं. उत्तराखण्ड सरकार में ईमानदार छवि वाले पुलिस अफसरों में अमित का नाम अग्रणी है.

सरकार ने इस साल गणतंत्र दिवस पर अमित को सराहनीय पुलिस सेवा सम्मान दिया जाना तय किया है. अमित को गणतंत्र दिवस 2020 के अवसर पर पुलिस मुख्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण के बाद पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड द्वारा सम्मान चिन्ह प्रदान किया जायेगा.

6 जुलाई 1978 को जौनपुर में जन्मे अमित के गद्य की शैली की रवानगी बेहद आधुनिक और प्रयोगधर्मी है. उनकी तीन किताबें प्रकाशित हैं – बाहर मैं … मैं अन्दर (कविता) और पहला दखल (संस्मरण) और गहन है यह अन्धकारा (उपन्यास).

अमित श्रीवास्तव फिलहाल हल्द्वानी में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात हैं. उनका नवीनतम उपन्यास गहन है यह अन्धकारा इन दिनों ख़ासा चर्चा का विषय रहा है. देश भर में उपन्यास के शिल्प और लेखक की प्रयोगधर्मिता पर ख़ासी चर्चा चल रही है.

गहन है यह अन्धकारा उपन्यास से हिन्दी में लिख रहे नौजवान लेखक खूब सारे सबक सीख सकते हैं. गहन है यह अन्धकारा उपन्यास की समीक्षा यहां पढ़ सकते हैं – गहन है यह अन्धकारा की समीक्षा

काफल ट्री की ओर से अमित को अनेक शुभकामनाएं. Amit Srivastava

काफल ट्री डेस्क

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें: Kafal Tree Online

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Girish Lohani

View Comments

  • जय हो. सृजन की ऊर्जा अविरत रहे. मंगलकामनाएं

  • काफल ट्री से प्रबुद्ध और रचनाशील लोग जुड़ रहे हैं । स्वागत योग्य बात है । यह लोग उत्तराखंड की अमूल्य धरोहर साबित होंगे ।

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

2 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

2 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

2 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

3 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

3 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

3 weeks ago