Featured

वो तीन जगह, जहां भारतीय वायुसेना ने की है सर्जिकल स्ट्राइक

26 फरवरी, 2019 की सुबह भारत ने पाकिस्तान पर बड़ी कार्रवाई की. इंडियन एयरफोर्स के फाइटर प्लेन पाकिस्तान के बालाकोट, चिकोठी और पाक अधिकृत कश्मीर ( POK ) के मुज़फ़्फ़राबाद इलाके में घुस गए.

पाकिस्तानी मेजर जनरल आसिफ गफूर ने बैक टू बैक ट्वीट किए और बताया कि भारतीय एयरक्राफ्ट मुजफ्फराबाद सेक्टर में घुसे. पाकिस्तानी एयरफोर्स ने समय रहते जवाब दिया. भारत ने वापस जाते वक्त जल्दबाजी में बालाकोट में कुछ हथियार छोड़े हैं. किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ है.

भारत की ओर से भी एक आधिकारिक बयान जारी कर दिया गया है. विदेश सचिव विजय गोखले ने कहा कि स्ट्राइक घने जंगलों के बीच एक पहाड़ी पर की गई. गोखले के बताया कि इस स्ट्राइक में आतंकियों के कैंप बर्बाद किए हैं.

अब तक आई मिडिया रिपोर्ट के अनुसार सर्जिकल स्ट्राइक में 12 मिराज 2000, लड़ाकू विमान थे इसमें 1000 किलो के बम गिराए गए यह सर्जिकल स्ट्राइक 26 फरवरी की सुबह 3.30 पर की गयी.

हमले के बाद भारत में चलने वाली अधिकांश सोसियल साइट्स बधाई संदेशों से पट गयी हैं.राहुल गांधी, अरविन्द केजरीवाल आदि विपक्षी नेताओं ने भी टिवीटर पर भारतीय वायु सेना को बधाई संदेश लिखा.

फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने भी ट्वीट कर भारतीय सेना की कारवाई को सराहा है.

जिन तीन स्थानों पर एयर सर्जिकल स्ट्राइक की बात की जा रही है उनमें मुजफ्फराबाद पाक अधिकृत कश्मीर ( POK ) की राजधानी है. एल.ओ.सी. ( LOC ) के करीब स्थित इस स्थान पर पाकिस्तान द्वारा आतंकवादी कैम्प चलाये जाते हैं.

चिकोठी पाक अधिकृत कश्मीर ( POK ) की राजधानी मुजफ्फराबाद से 56 किमी कि दूरी पर स्थित एक जगह है जो पाक अधिकृत कश्मीर ( POK ) का ही एक हिस्सा है.

बालाकोट के संबंध में अभी तक कोई पुष्टि नहीं की गयी है कि यह कौन सा बालाकोट है. पाकिस्तान में दो बालाकोट हैं एक एल.ओ.सी. ( LOC ) के पास पाक अधिकृत कश्मीर ( POK ) में और दूसरा झेलम की सहायक नदी कुनहरा के तट पर स्थित बालाकोट.

– काफल ट्री डेस्क

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Girish Lohani

Recent Posts

दुर्गम पहाड़ों तक कैसे पहुंचे महाराष्ट्र-गुजरात के पर्व

बचपन में हमें होली-दिवाली और राखी के अलावा मकर संक्रांति, घी त्यार और फूलदेई जैसे उत्सवों…

14 hours ago

पिथौरागढ़ में स्विट्ज़रलैंड बनने की है पूरी क्षमता

इस बार करीब 9 साल बाद पिथौरागढ़ जाकर एक बात साफ दिखी कि यहां कुछ…

5 days ago

अलमोड़े में नंदादेवी मेले की ताज़ा तस्वीरें

आस्था और विश्वास की प्रतीक श्री नंदा देवी की भक्ति में इन दिनों पूरा उत्तराखंड…

1 week ago

अहा! कैसा होता था नंदादेवी कौतिक

उत्तराखण्ड के पहाड़ों में मेले केवल मनोरंजन के अवसर नहीं रहे हैं. वे लोकजीवन की…

1 week ago

सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन

पिछली कड़ी : बद्रीदत्त पांडे और इंद्र सिंह नयाल ने रखा था ‘उत्तराखंड राज्य की…

2 weeks ago

उत्तराखण्ड की महिलाएं : स्थितियों, संघर्षों और चुनौतियों का दस्तावेज

1970 के दशक का उत्तराखण्ड का ‘चिपको आंदोलन’ विश्वविख्यात है. यह तथ्य भी कमोबेश ज्ञात है कि…

2 weeks ago