समाज

कुमाऊँ के पारंपरिक घरों की संरचना

कुमाऊँ के पारंपरिक गांव या गौं के मकान घर या कुड़ी कहे जाते हैं. घरों की निचली मंजिल गोठ हुआ करती है जहां पशुओं को बांधा जाता है. गोठ के आगे चौड़े बरामदे को गोठमल कहा जाता है. मकान की पहली मंजिल को मज्यालो कहा जाता है. मज्यालो के आगे भी बरामदा होता है, अगर बरामदा खुला हुआ तो उसे छाजो कहते हैं और अगर बंद हुआ तो चाक कहा जाता है. क्योंकि मकान लम्बा हुआ करता है तो बरामदे की लम्बाई भी 60 फीट या उससे ज्यादा होती है. कभी-कभार पहली मंजिल के ऊपर भी एक और मंजिल हुआ करती है जिसे पंड कहा जाता है. (Structure of Traditional Houses of Kumaon)

मकान का पिछला हिस्सा प्रायः बंद होता है जिसे. दीवारें पत्थरों से चिनी जाती हैं और छत (पाखो) स्लेटी पत्थरों से बनी होती हैं. दरवाजे को खोली, कमरे को खंड (खन), स्वागत कक्ष के सामने वाले हिस्से को तिबारी, आंगन को चौक, लम्बे चौक को उटांगण या पटांगण, मकान के पिछले हिस्से को कुड़िया कहा जाता है. कई घरों की कतारबद्ध श्रृंखला बाखली कही जाती है. अलग मकानों का समूह टांड कहा जाता है. शाम की बैठकें जमाने के लिए बना लकड़ी का ऊंचा चबूतरा चौरा कहलाता है.

गांव-घरों में मवेशियों के रास्तों को गौणों और इंसानों के रास्तों को बाटो कहा जाता है. गांव से घरों में जाने वाले रास्ते अक्सर दो फीट चौड़े हुआ करते हैं जिन्हें पत्थरों से चिना जाता है. यह गली के बीच से तीन फीट ऊँचाई लिए हुए घरों के आंगन तक पहुँचता है. मकान की मुंडेर के पास यह पशुओं के बाड़े में प्रवेश करता है.   

(हिमालयन गजेटियर : एडविन टी. एटकिंसन के आधार पर)

इसे भी पढ़ें : बिना दूल्हे वाली बारात की भी परम्परा थी हमारे पहाड़ों में

इसे भी पढ़ें : उत्तराखण्ड में वर्तमान शिक्षा प्रणाली का पहला स्कूल 1840 में श्रीनगर में खुला

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें: Kafal Tree Online

    

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Sudhir Kumar

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

4 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

4 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

4 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

1 month ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

1 month ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

1 month ago