कू क्लक्स क्लैन पर हॉलीवुड की नई फिल्म

अमेरिका में KKK या द क्लैन के नाम से जाना जाने वाला कू क्लक्स क्लैन डेढ़ सौ बरस पुराना एक कुख्यात अपराधी संगठन है जिसकी ज़द में घृणा फैलाने वाले अनेक समूह आते हैं जिनका घोषित उद्देश्य हिंसा और भय के माध्यम से अमेरिका के गोरे लोगों के अधिकारों और हितों की रक्षा करना रहा है. हॉलीवुड इस संगठन को लेकर अपनी कोई ठोस राय बना नहीं सका है. कुछ फिल्मों में इसे एक आतंकवादी संगठन की तरह ट्रीटमेंट मिला है जबकि कुछ में समाज के इस अतिरंजित समूह को ऐसे हताश सनकियों का समाज बताया गया है जो अजीबोगरीब तरह के कॉस्टयूम पहना करते हैं.

कू क्लक्स क्लैन की सभा

इन फिल्मों में 1966 में बनी टेड वी. मिकेल्स की ‘द ब्लैक क्लैन्समैन’ और सत्तर के दशक की डी डब्लू. ग्रिफिथ की ‘द बर्थ ऑफ़ अ नेशन’, ‘मिसीसिपी बर्निंग’, ‘अ टाइम टू किल’ और पिछले साल बनी ‘मडबाउंड’ को गिना जा सकता है. 1980 के दशक की कॉमेडी फिल्मों ‘ब्लेज़िंग सैडल्स’, ‘फ्लेच लाइव्स’ और ‘पोर्की 3’ में कू क्लक्स क्लैन का मज़ाक

24 अगस्त को रिलीज हो रही स्पाइक ली की हॉलीवुड फिल्म ‘ब्लैक्कलेन्समैन’ 1970 के दशक में कू क्लक्स क्लैन को लेकर समाज में फैले पैरानोइया और मूर्खता का मज़ाक उड़ाती है जिसके अंत में वास्तविक डाक्यूमेंट्री फुटेज का इस्तेमाल किया गया है और कू क्लक्स क्लैन को लेकर एक नए नजरिये की ज़रूरत पर जोर दिया गया है.

समूचा सिने संसार बेहद उत्सुकता से फिल्म के रिलीज की प्रतीक्षा कर रहा है.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

2 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

2 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

2 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

2 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

2 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

2 weeks ago