Featured

बाल दिवस के अवसर पर युवाओं ने सोमेश्वर के गाँव के बच्चों को दिया पुस्तकालय का तोहफ़ा

जहाँ एक ओर दिनों-दिन उत्तराखंड के गांवों से पलायन हो रहा है वहीं दूसरी ओर समय-समय पर कुछ युवा उम्मीद जगा रहे हैं कि उत्तराखंड का गुज़रा कल भले ही कैसा भी रहा हो, पर आने वाला कल जरूर सुनहरा होगा. (Someshwar Youth Donate Library for Village Youth)

सोमेश्वर के लद्युड़ा-सलोंज ग्रामसभा में कुछ युवाओं ने पहल करके बाल दिवस के अवसर पर अपने गांव के बच्चों को पुस्तकालय का तोहफ़ा दिया है.

गांव के युवा प्रकाश नेगी, नीरज नेगी, गणेश बोरा, विनोद नेगी, और दलीप सिंह नेगी ने पुस्तकालय की स्थापना पर विचार किया और फिर गांव के अन्य लोगों से मंत्रणा करके पंचायत भवन में एक कमरा पुस्तकालय के लिए माँगा.

समस्त ग्रामीणों ने उनकी इस पहल को सराहा और ख़ुशी-ख़ुशी इसका स्वागत किया. नीरज (M.sc B. Ed) जो एक निजी स्कूल में शिक्षक हैं बच्चों को बेहतर दिशा निर्देश देने के लिए हर रविवार पुस्तकालय में उन्हें मुफ़्त कोचिंग भी देंगे. इस पुस्तकालय का नाम “गुरु गोरखनाथ पुस्तकालय” रखा गया है. (Someshwar Youth Donate Library for Village Youth)

उदघाटन के अवसर पर बच्चों की प्रतियोगिता की तस्वीर

निश्चित तौर पर ऐसे ही छोटे-छोटे प्रयासों से बड़े बदलाव आएँगे. इन युवाओं का भविष्य में भी ग्राम विकास हेतु अन्य समाजिक कार्य करने की मंशा है, ताकि पहाड़ समृद्ध हो सकें. हाल ही में सम्पन्न हुए पंचायत चुनावों में विजयी रही युवा ग्राम-प्रधान प्रत्याशी कविता नेगी (पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष,सोमेश्वर) से भी इन युवाओं को आशा है कि वे गांव को पूरे क्षेत्र में एक नई पहचान दिलाएंगी.

– राजेंद्र सिंह नेगी ‘ग्रामीण’

राजेन्द्र सिंह नेगी

ग्राम- लड्यूड़ा (सोमेश्वर) के रहने वाले राजेन्द्र सिंह नेगी फिलहाल नोएडा में रहते हैं. पुस्तकालय के लिए यदि कोई पुस्तकें दान करना चाहें तो राजेन्द्र नेगी से फोन नम्बर 7042082619 या rajunegi739@gmail.com पर सम्पर्क कर सकते हैं.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

View Comments

Share
Published by
Kafal Tree

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

2 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

2 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

2 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

3 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

3 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

3 weeks ago