समाज

कुमाऊं का एक राजा जो जान बचाने के लिये बिल्ली की तरह डोके में छिपा

सन् 1597 ई0 में कुमाऊं के राजा रुपचन्द की मौत हो जाने के बाद उसका बेटा लक्ष्मीचन्द को कुमाऊं की गद्दी पर बैठा. मनोदयकाव्य के आधार पर इस समय गढ़वाल की गद्दी पर मानशाह विराजमान था. लक्ष्मीचन्द ने गढ़राज्य पर सात बार आक्रमण किया लेकिन उसे हर बार मानशाह से हार का समाना करना पड़ा. बार-बार पराजित होने के कारण लोगों ने उस दुर्ग का नाम जहां से वह हमला करता था ‘स्याकबुंगा‘ यानि गीदड़ गढ़ रखा दिया.
(Raja Laxmi Chand)

सालों साल तक चलने वाले युद्ध करने से ऐसे सैनिकों के दल बन गये थे जिनका काम ही युद्ध लड़ना था. उन्हें जीते हुये हिस्से में निर्वाह के लिए ‘बीसी बन्दूक‘ नामक जागीर दी जाती थी. उनके लिए आवश्यक था कि जब भी युद्ध के लिए सैनिक बुलाये जायें तो तुरन्त युद्ध के लिए चल पड़ें.

लक्ष्मीचन्द और मानशाह के बीच सातवीं बार का युद्ध पैनागढ़ में हुआ था. पैनागढ़ में लक्ष्मीचन्द खूब बड़ी सेना के साथ लड़ने को तैयार था. बार बार के आक्रमण से खिन्न मानशाह ने इस बार शत्रु के दांत खट्टे करने की ठान ली थी. राजा ने अपने दो सेनापतियों नन्दी तथा भुंगी को युद्ध के लिए प्रस्थान करने का आदेश दिया.
(Raja Laxmi Chand)

युद्ध में मानशाह की सेना के कुमाऊं की सेना को धूल चटा दी. मानशाह की विशाल सेना और कुशल सेनापतियों से लक्ष्मीचन्द की सेना भयभीत हो गयी थी. इस युद्ध में लक्ष्मीचन्द को बुरी तरह पराजय का मुंह देखना पड़ा. पैनागढ़ के युद्ध में लक्ष्मीचन्द की सेना का बहुत बड़ा भाग समाप्त हो गया और बची हुई सेना भाग गयी.

लक्ष्मी चंद की रक्षा के लिये थोड़े से सैनिक उसके साथ थे. गढ़वाली सेना ने युद्ध में ऐसा खौफ़ का मंजर पैदा किया कि लक्ष्मीचंद एक डोके में बैठकर अपनी राजधानी अल्मोड़ा भागा. एक डोके में नीचे लक्ष्मीचंद और ऊपर से फटे पुराने कपड़े डाल दिये गये ताकि किसी को सन्देह न हो कि डोके में राजा छुपा है. मार्ग में डोका बोकने वाले आपस की बातचीत में कहते-

पापी राजा आप लै चोरि कि चार भाजनौछः हमन लै दुख दीनो छः

पापी राजा चोर भांति भाग रहा है हमें दुखः दे रहा है

राजा लक्ष्मीचंद के इस तरह भागने से उसकी प्रजा इतनी आहत हुई की उसका नाम ही लोगों ने ‘लखुली बिराली‘ यानि छिपी बिल्ली रख दिया. लक्ष्मीचंद इस घटना से बड़ा शर्मसार हुआ. उसने देवी देवताओं को मनाकर फिर से गढ़वाल पर आक्रमण किया. युद्ध में पूर्ण विजय के संबंध में आज भी मतान्तर है पर इस बार लक्ष्मीचंद ने गढ़राज्य के सीमान्त में लूटमार कर कुछ धन एकत्रित जरुर कर लिया था.
(Raja Laxmi Chand)

संदर्भ: बद्रीदत्त पांडे की किताब ‘कुमाऊं का इतिहास’ और ई.टी. एटकिन्सन की किताब ‘हिमालयन गजेटियर’

काफल ट्री डेस्क

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें: Kafal Tree Online

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

View Comments

  • बहुत ही निन्दनीय और घिनोने तरीक़े से यह पेज लिखा है । लेखक कोई चोर या बिल्ली ही है जो अपने मन की भड़ास और चंद वंश को बदनाम करना चाहता है । इसलिए अपना नाम तक नहीं दिया । शर्म आनी चाहिए ।

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

3 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

3 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

3 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

3 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

4 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

4 weeks ago