हैडलाइन्स

लोक देवता के लिए रास्ता मांगने सड़कों पर उतरे सोर घाटी के ग्रामीण

बीते दिन सोर घाटी के 22 गावों के लोग सड़कों पर थे. हाथों में निशान लिये ढोल दमाऊ के साथ निकले लोग अपने लोक देवता के डोले के लिए रास्ता मांग रहे हैं जिसे पिथौरागढ़ स्थित मिलिट्री इंजीनियर सर्विस (एमईएस) के अधिकारियों ने बंद कर दिया है.
(Protest for Chaitol Parikrama Way)

कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया. जिलाधिकारी द्वारा जन भावनाओं के अनुरुप सेना से सकारात्मक बातचीत का हवाला देते हुए चैतोल मार्ग को निर्बाध चलने देने का भरोसा दिया. इससे दो दिन पूर्व जिलाधिकारी को ग्रामीणों द्वारा एक ज्ञापन सौंपा जा चुका था.

अमर उजाला की एक खबर के अनुसार जिस जमीन की घेराबंदी कर आज ग्रामीणों को प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है वह इन्हीं ग्रामीणों की है. देश को सर्वोपरि मानने वाले सोर घाटी के ग्रामीणों ने ही एमईएस को यह जमीन दी है. खबर के अनुसार एमईएस के अधिकारी चौतोल परिक्रमा के लिए अपनी शर्तों के अनुसार केवल 100 लोगों को ही प्रवेश देने पर राजी हुए हैं.
(Protest for Chaitol Parikrama Way)

इस जुलूस में कांग्रेस और भाजपा के कई स्थानीय नेता साथ में देखे गये. इस मुद्दे पर सभी स्थानीय नेताओं अपनी पार्टियों के मतभेद को दरकिनार कर ग्रामीणों की मांग को पूरी तरह ज़ायज ठहराया और जल्द से जल्द चौतोल परिक्रमा मार्ग से अवरोध हटाने की बात कही.

इससे पहले भी सोर घाटी में ऐसे कई मौके आये हैं जब ग्रामीणों ने अपने चारागाह और धुरे हंसते-हंसते सेना के नाम किये हैं. सेना के लिये ग्रामीणों ने पानी जैसी मूलभूत आवश्यकताओं पर अपने अधिकार छोड़ दिये. यह सोर घाटी के ग्रामीण ही हैं जिन्होंने सेना के लिए अपनी जमीन पर हक-हकूक बिना सवाल छोड़े हैं. आज यह ग्रामीणों का दुर्भाग्य है कि उनके लोक देवताओं के मार्ग भी उनसे छिने जा रहे हैं.
(Protest for Chaitol Parikrama Way)

काफल ट्री फाउंडेशन

Support Kafal Tree

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

2 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

2 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

2 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

2 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

2 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

2 weeks ago