हैडलाइन्स

अंकिता हत्याकांड पर टिप्पणी करने वाले आरएसएस नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज पुलिस तलाश में जुटी

अंकिता हत्याकांड पर छिछली टिप्पणी करने वाले आरएसएस नेता विपिन कर्णवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. सीओ ऋषिकेश डीसी ढौंडियाल ने जानकारी दी है- “अंकिता हत्याकांड को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में देहरादून ज़िले के रायवाला थाना पुलिस ने आरएसएस नेता विपिन कर्णवाल के खिलाफ समाज में तनाव फैलाने के साथ ही महिला का अपमान करने का मामला दर्ज़ किया है. आरोपी की तलाश की जा रही है.” (FIR Registered Against RSS Leader)

गौरतलब है कि कर्णवाल संघ में हरिद्वार, रुड़की व ऋषिकेश के विचार विभाग प्रचार प्रमुख हैं. बीते मंगलवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी टिप्पणी में लिखा—

‘मैं इसलिए किसी कैंडल मार्च या बाजार बंद कराने नहीं गया, जो बाप भाई 19 साल की लड़की की कमाई खाता हो, जिसकी बेटी और बहन सुनसान जंगल में स्थित एक ऐसे रिजॉर्ट में काम करती हो, जहां अय्याशी होती हो. कांड होने के बाद जिस बाप को उसकी लड़की का जम्मू वाला फ्रेंड आकर आंखे खोलता हो, सबसे बड़ा गुनहगार तो ऐसी लड़की का बाप ही है. इस बाप ने कच्चा दूध भूखे बिल्लों के सामने रख दिया. उसके लिए क्या सड़कों पर चिल्लाना, जिसने बाद में लड़की की लाश भी बेच दी.’

फेसबुक पोस्ट का फोटो

इस टिप्पणी के बाद अंकिता हत्याकाण्ड को लेकर संवेदनशील उत्तराखंड में चारों तरफ आक्रोश फ़ैल गया. कर्णवाल की संघ के बड़े नेताओं के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया में तैरने लगीं. मामला गर्माते देख कर्णवाल ने अपनी पोस्ट को सोशल मीडिया से हटा लिया. आरएसएस पदाधिकारी पर मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर बुधवार को भारी संख्या में इकठ्ठा हुए लोगों ने रायवाला थाने का घेराव भी किया. इस दौरान थाना प्रभारी के खिलाफ भी नारेबारी कर आरोप लगाया कि पुलिस आरएसएस पदाधिकारी को शह दे रही है. इस दौरान हाईवे पर सांकेतिक जाम भी लगाया गया. (FIR Registered Against RSS Leader)

पूरे मामले को समझने के लिए किसे पढ़ें : अंकिता भंडारी केस में अब तक क्या हुआ?

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें: Kafal Tree Online

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Sudhir Kumar

Recent Posts

कुमाऊँ की खड़ी होली

इन दिनों उत्तराखंड के कुमाऊँ में होली की धूम है. जगह-जगह खड़ी होली और बैठकी…

3 days ago

आधी सदी से आंदोलनरत उत्तराखंड का सबसे बड़ा गांव

बात उन दिनों की है, जब महात्मा गांधी जब देश भर में घूमकर और लिखकर…

1 week ago

फूल, तितली और बचपन

बचपन की दुनिया इस असल दुनिया से कई गुना खूबसूरत होती है. शायद इसलिए क्योंकि…

1 week ago

पर्वतीय विकास – क्या समस्या संसाधन की नहीं शासन उपेक्षा की रही?

पिछली कड़ी : तिवारी मॉडल में पहाड़ की उद्योग नीति और पलायन आजादी के दौर…

1 week ago

अनूठी शान है कुमाऊनी महिला होली की

यूं तो होली पूरे देश में मनाए जाने वाला एक उमंग पर्व है परन्तु अलग…

2 weeks ago

धरती की 26 सेकंड वाली धड़कन: लोककथा और विज्ञान का अद्भुत संगम

दुनिया के अनेक लोक कथाओं में ऐसा जिक्र तो आता है कि धरती जीवित है,…

2 weeks ago