हैडलाइन्स

किताबों और शिक्षकों की मांग को लेकर पिथौरागढ़ के छात्रों का मौन प्रदर्शन

जैसा की हमने बताया था कि पिथौरागढ़ शहर के कालेज में पढ़ने वाले छात्र किताबों के लिए आन्दोलन कर रहे हैं. आज इन छात्रों को आन्दोलन करते हुये पन्द्रह दिन हो गये हैं लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से इनकी किसी भी मांग पर कोई फैसला नहीं लिया गया है. क्या है इन छात्रों की मांग जिसकी प्रशासन इस कदर अनसुनी कर रहा है.

दरसल ये छात्र प्रशासन अपने लिए किताब और शिक्षक मांग रहे हैं. छात्र संघ के अध्यक्ष राकेश ने काफल ट्री को बताया कि

हमारी बस इतनी सी मांग है कि हमारे कालेज में किताबों के लिये फंड जारी किया जाय, हमें पढ़ाने के लिये शिक्षकों की नियुक्ति की जाय और सब-रजिस्ट्रार की समस्या का कोई समाधान निकाला जाय.

पिछले कई सालों में कुमाऊं यूनिवर्सिटी में सिवाय परीक्षा की तारीख पीछे करने के अलावा कभी कोई विरोध प्रदर्शन किया हो. आप अपने शहरों में दर्जन भर ऐसे छात्र संघ अध्यक्ष देख सकते हैं जो आज भी परीक्षा,महिना, दस दिन, हफ्ता पीछे कराने की डींगें हांकते हैं

आज जब अपने वाजिब अधिकारों की मांग यह छात्र संघ कर रहा है तो प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है. आन्दोलन का कर्म जरी रखते हुये आज पिथौरागढ़ के छात्रों ने कालेज से कलेक्ट्रेट तक मौन जुलूस निकाला. इस जुलूस में करीब डेढ़ सौ छात्र सामिल थे. इन छात्रों ने हाथ से बने पोस्टर लेकर कलेक्ट्रेट का घेराव किया.

छात्रों की परीक्षा भी चल रही है इसलिये आपको इनमें कुछ बच्चे हाथ में किताब और पोस्टर दोनों एक साथ लिए दिख जायेंगे.

छात्र संघ अध्यक्ष का कहना है कि हमें पूरे नगर से लोग समर्थन मिल रहा है. पन्द्रह दिन के आन्दोलन का एक प्रभाव यह रहा है कि आज डीएम ऑफिस से हमें संदेश भेजा गया कि पांच सदस्यी एक दल बातचीत के लिये भेजें लेकिन हमने इसे सिरे से ख़ारिज कर दिया है. हमारी मांग है कि पहले पुस्तकों के लिये फंड तय किया जाय शिक्षकों की की नियुक्ति की जाय और वीसी आकर आन्दोलन में शामिल बच्चों की समस्या ख़ुद सुनें.

आज के मौन प्रदर्शन का वीडियो देखें

आज के मौन प्रदर्शन की तस्वीरें : ( सभी तस्वीरें पिथौरागढ़ से शिवम पाण्डेय ने भेजी हैं.

-काफल ट्री डेस्क

वाट्सएप में पोस्ट पाने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें: Kafal Tree Online

पर्वतारोहियों की मृत्यु की सूचना सम्मानपूर्वक दे सकने तक का समय नहीं है पिथौरागढ़ जिला प्रशासन के पास

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Girish Lohani

Recent Posts

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

2 days ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

3 days ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

3 days ago

कुमाऊँ की खड़ी होली

इन दिनों उत्तराखंड के कुमाऊँ में होली की धूम है. जगह-जगह खड़ी होली और बैठकी…

1 week ago

आधी सदी से आंदोलनरत उत्तराखंड का सबसे बड़ा गांव

बात उन दिनों की है, जब महात्मा गांधी जब देश भर में घूमकर और लिखकर…

2 weeks ago

फूल, तितली और बचपन

बचपन की दुनिया इस असल दुनिया से कई गुना खूबसूरत होती है. शायद इसलिए क्योंकि…

2 weeks ago