Default

बेहतर कानून व्यवस्था में उत्तराखंड पुलिस नंबर वन: नीति आयोग

नीति आयोग द्वारा सतत् विकास लक्ष्य भारत सूचकांक 2020-21 की रिपोर्ट जारी कर दी है. नीति आयोग ने संयुक्त राष्ट्र द्वारा निर्धारित लक्ष्यों के आधार पर भारत की प्राथमिकताओं के अनुरूप अपना सूचकांक तैयार किया था जिसे सतत् विकास लक्ष्य भारत सूचकांक (एसडीजी) कहा जाता है. सडीजी रिपोर्ट का शीर्षक 16 कानून और शांति व्यवस्था, न्याय और सुदृढ़ संस्थानों के विकास जुड़ा है.
(NITI Aayog SDG Index 2020-21 Uttarakhand)

आठ बिन्दुओं के आकलन पर तैयार इस शीर्षक में उत्तराखंड पुलिस को 86 अंकों के साथ इस श्रेणी में शीर्ष स्थान दिया गया है. दूसरे स्थान पर गुजरात और तीसरे पर मिजोरम की पुलिस है. मुख्यमंत्री तीरथ सिंह से राज्य पुलिस को बधाई देते हुये लिखा

मुझे यह जानकर प्रसन्नता हुई है कि उत्तराखण्ड पुलिस ने नीति आयोग द्वारा जारी की गई सतत विकास रिपोर्ट में ‘शांति, न्याय और मजबूत संस्थान’ श्रेणी में देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. प्रदेश के नागरिकों को त्वरित व सुलभ न्याय उपलब्ध करवाने के लिए हम सदा तत्पर हैं. इस उपलब्धि के लिए मैं उत्तराखण्ड पुलिस के महानिदेशक श्री अशोक कुमार जी एवं उनकी समस्त टीम को हार्दिक बधाई देता हूँ.
(NITI Aayog SDG Index 2020-21 Uttarakhand)

पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने नीति आयोग को धन्यवाद देते हुये कहा कि इस उपलब्धि को प्राप्त करने का श्रेय उत्तराखंड शासन से मिल रहे निरंतर समर्थन और पुलिस के हर अधिकारी और कर्मचारी के अथक परिश्रम को जाता है।. हमारा सतत प्रयास रहेगा कि आने वाले वर्षों में हम लगातार देश के सर्वेश्रेष्ठ राज्यों में अपना स्थान बनाए रखें.
(NITI Aayog SDG Index 2020-21 Uttarakhand)

काफल ट्री डेस्क

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें: Kafal Tree Online

इसे भी पढ़ें : इन दस चट्टियों से होकर पूरी होती थी ‘यमनोत्री धाम’ की यात्रा

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

बर्फ ही नहीं हरियाली भी गायब हो रही है हिमालयी इलाकों से

हिमालय को आमतौर पर बर्फ़, जंगल और हरियाली का प्रतीक माना जाता है, लेकिन एक…

5 days ago

उत्तराखंड क्रिकेट टीम से रचा इतिहास

उत्तराखंड क्रिकेट ने रविवार को एक नया इतिहास रच दिया. राज्य की टीम ने जमशेदपुर…

5 days ago

उत्तराखंड बजट : स्वयं स्फूर्ति से परिपक्वता की ओर

लेखे के नये लाल बैग से निकला निर्मल बजट उत्साह संवर्धन नीति का पिटारा लाया…

1 week ago

बर्बर इतिहास का नाम क्यों ढो रहा है ‘खूनीबढ़’

कोटद्वार में बाबा की दुकान का नाम बदले जाने और बजरंग दल से भिड़ने वाले…

1 week ago

कौन थे पाशुपत संप्रदाय के पुरोधा ‘लकुलीश’?

पाशुपत संप्रदाय के पुरोधा भगवान लकुलीश को भारतीय शैव परंपरा के विकास में एक अत्यंत…

1 week ago

कैसे अस्तित्व में आया नारायण आश्रम और कौन थे नारायण स्वामी?

नारायण आश्रम उत्तराखंड के पिथौरागढ़ ज़िले में धारचूला से ऊपर, ऊँचे पहाड़ों और गहरी घाटियों…

1 week ago