हैडलाइन्स

नेशनल रिकार्ड बनाने वाली पहाड़ की बेटी की तस्वीरें

असम में चल रही 37वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान बीते रविवार उत्तराखंड की मानसी नेगी ने महिला वर्ग की दस हजार मीटर वाक रेस में स्वर्ण पदक जीता. मानसी नेगी का स्वर्ण पदक इस वजह से और ख़ास है क्योंकि उन्होंने एक नया रिकार्ड भी कायम किया. 47:30:94 मिनट में दौड़ पूरी कर मानसी ने नेशनल मीट रिकार्ड अपने नाम किया.
(Mansi Negi Chamoli Uttarakhand)

स्वर्ण पदक जीतने के बाद मानसी नेगी ने फेसबुक पर तस्वीरें साझा करते हुये सभी को धन्यवाद कहते हुये लिखा-

Success is not Accident it in hard work perseverance learning studying sacrifice and most of all love of what you are doing or learning to do…

मानसी नेगी सीमांत जिले चमोली के मजीठा गांव की रहने वाली हैं. मजीठा गांव दशोली विकासखंड में पड़ता है. वर्तमान में मानसी महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज एक्सीलेंस विंग की एथलीट हैं. मानसी महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज की एक्सीलेंस विंग के कोच अनूप बिष्ट से प्रशिक्षण ले रही हैं.  
(Mansi Negi Chamoli Uttarakhand)

मानसी नेगी के अतिरिक्त 37वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रविवार को उत्तराखंड के हिमांशु कुमार ने भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया. हिमांशु कुमार ने पांच हजार मीटर वाक रेस में स्वर्ण पदक अपने नाम किया. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी.    
(Mansi Negi Chamoli Uttarakhand)

स्वर्ण पदक जीतने के बाद मानसी नेगी द्वारा अपनी फेसबुक वाल पर साझा तस्वीरें देखिये. सभी तस्वीरें मानसी नेगी की फेसबुक वाल से साबह्र ली गयी हैं-

काफल ट्री डेस्क

Support Kafal Tree

.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

2 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

2 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

2 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

2 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

3 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

3 weeks ago