सिनेमा

हिन्दी सिनेमा के गीतों में मुनस्यारी से बोल

हिन्दी सिनेमा में लम्बे समय उत्तराखंड के कलाकारों का नाम रहा है. रुपहले पर्दे पर भले ही गिने-चुने नाम हम जानते हों लेकिन इसके पीछे हज़ारों ऐसे उत्तराखंडी कलाकार हैं जो हिन्दी सिनेजगत में अपनी पहचान रखते हैं. पिछले कुछ सालों में ऐसा ही एक नाम रहा है लवराज टोलिया का.
(Gham Pani New Kumaoni Song Teaser)

मुनस्यारी जैसी खूबसूरत जगह में जन्मे लवराज उन युवाओं के लिये एक उम्मीद हैं जो सपने देखते हैं. अपने सपनों के लिये लगातार मेहनत करने वालों के यह युवा एक प्रेरणा का स्त्रोत है. पहाड़ से उबड़-खाबड़ रहे उनके जीवन में कई ऐसे मौके आये जिनपर अक्सर युवा हार मान जाते हैं.

अपने संघर्षों पर कम बात करने वाले लवराज का लिखा एक गीत हाल ही में सुखविंदर सिंह ने अपनी आवाज में रिकार्ड किया है. नवाजुद्दीन सिद्दीकी की आने वाली फिल्म कुन फाया कुन के लिये लवराज गाना लिख चुके हैं. सलमान खान प्रोड्क्शन से आने वाली फिल्म अंतिम में भी लवराज के लिखे बोल गाये जायेंगे.

हिन्दी सिनेमा में पैर जमाने के बाद भी लवराज टोलिया कभी अपनी जड़ों को नहीं भूलते हैं. पिछले साल जहां उन्होंने अपने समाज और परिवेश पर आधारित बूंद गीत लिखा. बूंद के बोल और संगीत एक ख़ास किस्म के नोस्टाल्जिया में ले जाने में खूब सफ़ल रहे. इस साल भी लवराज अपना एक नया गीत लेकर आ रहे हैं बोल हैं घाम-पानी.

चांदनी एंटरप्राइजेज से रिलीज होने वाले इस गीत को लवराज ने पूरा अपने गांव में ही शूट करवाया है. इस गीत का टीज़र यूट्यूब पर लोगों को खूब पसंद आ रहा है. लवराज का यह गीत चांदनी एंटरप्राइजेज के यूट्यूब चैनल पर 3 जनवरी को रिलीज होने वाला है.
(Gham Pani New Kumaoni Song Teaser)

एक सामान्य पहाड़ी परिवार में जन्मे लड़के का अपने पहाड़ के प्रति यह जूनून देखते बनता है. उसका अपने लोक और संस्कृति के लिये जुड़ाव और लगाव उसके गीतों में खूब झलकता है. घाम पानी पर लवराज और उनकी टीम से बातचीत हम जल्द ही प्रकाशित करेंगे. फ़िलहाल घाम-पानी की पहली झलक यहां देखिये:

काफल ट्री डेस्क
(Gham Pani New Kumaoni Song Teaser)

Support Kafal Tree

.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

2 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

2 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

2 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

2 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

2 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

2 weeks ago