Featured

भूख न तीस न डर न फिकर छ्, मुट्ट बोटीं छन कसीं कमर छ्

ये सितंबर 1994 की सुबह थी जब खटीमा में पूर्व सैनिकों का जुलूस निकल रहा था. पूर्व सैनिकों का ये जुलूस अस्सी बरस के आनरेरी कैप्टन करम चंद्र के नेतृत्व में था. पूर्व सैनिकों का ये जुलूस सरकार की गुंडागर्दी के ख़िलाफ़ था. पूर्व सैनिक, छात्र, महिलायें और बच्चे सभी एक स्वर में नारेबाजी करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से एक बार पुलिस थाने के सामने से निकल चुके थे. 11 बजकर 17 या 18 मिनट का समय हो चुका था सूरज आसमान चढ़ने की कोशिश में था और जुलूस में नारेबाज़ी अपने पूरे जोश में हो रही थी. जुलूस का पहला हिस्सा तहसील तक पहुँच चुका था और पिछला हिस्सा थाने के सामने से निकल रहा था. तभी थाने की ओर से जुलूस पर पत्थर बरसने लगे. अचानक हुए पथराव से जुलूस बिखरने लगा और फिर गोलियों की आवाज़ सुनाई देने लगी. उत्तराखंड के इतिहास में ये दिन खटीमा गोलीकांड नाम से दर्ज हो गया. इस घटना में शहीद आन्दोलनकारियों के नाम हैं : 

प्रताप सिंह
सलीम अहमद
भगवान सिंह
धर्मानन्द भट्ट
गोपीचंद
परमजीत सिंह
रामपाल
भुवन सिंह

ये सिर्फ़ आठ नाम नहीं हैं. ये उत्तराखंड राज्य आंदोलन के उस अध्याय की याद हैं, जिसकी कीमत लोगों ने अपनी जान देकर चुकाई. उत्तराखंड आंदोलन की उस सुबह को याद करते हुए यहां पढ़िए सुप्रसिद्ध लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी का गीत – ‘उत्तराखंड आंदोलन मा’   

मथि पहाडु बटि निस्स गंगाडु बटि 
इस्कूल-दफ्तर गाँ बजारू बटि 
मनख्यूंकि डार धार धारू बटि 
हिट्ण लग्यां छन बैठणा को लगा नी 
बाटा भर्या छन सड़क्यूंमा जगा नी 
बोला कख जाणा छाँ तुम लोग, उत्तराखण्ड आंदोलन मा
सबि कख जाणा छाँ तुम लोग, उत्तराखण्ड आंदोलन मा
कट्ठा कख जाणा छाँ तुम लोग, उत्तराखण्ड आंदोलन मा

बेरोजगार जवानि सड़क्यूं मा 
दुखि लाचार बुढ़ापु सड़क्यू मा 
भविष्य नौन्याळु कु सड़क्यूं मा 
बेटि-ब्यायूँ कू दुख सड़क्यूं मा 
हिट्ण लग्याँ छन बैठणा कु लगा नी 
बाटा भर्या छन सड़क्यूंमा जगा नी 
दीदौं कख जाणा छाँ तुम लोग, उत्तराखण्ड आंदोलन मा
भुल्यूं कख जाणा छाँ तुम लोग, उत्तराखण्ड आंदोलन मा

बबा बि दादा बि नाति सड़कमा 
एक ह्वेनि सबि जाति सड़कमा 
माँ-बेटि सासू-ब्वारि सड़क मा 
आज बणी चिनगारि सड़क मा 
हिट्ण लग्यां छन बैठणा को लगा नी 
बाटा भर्या छन सड़क्यूंमा जगा नी
दीदौं कख जाणा छाँ तुम लोग, उत्तराखण्ड आंदोलन मा
भुल्यूँ कख जाणा छाँ तुम लोग, उत्तराखण्ड आंदोलन मा

भूख न तीस न डर न फिकर छ्
मुट्ट बोटीं छन कसीं कमर छ्
हत्तमा मुछाळा आंखों मा अंगार
खुटा धारतिमा आगास नजर छ्
हिट्ण लग्यां छन बैठणा को लगा नी
बाटा भर्या छन सड़क्यूंमा जगा नी 
बोला कख जाणा छाँ तुम लोग, उत्तराखण्ड आंदोलन मा
सबि कख जाणा छाँ तुम लोग, उत्तराखण्ड आंदोलन मा
कट्ठा कख जाणा छाँ तुम लोग, उत्तराखण्ड आंदोलन मा

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

गौरा को किसी से शिकायत नहीं थी

गाँव में सब उसे जानते थे. कोई उस के पास सब्जी लेने आता तो वह…

7 hours ago

देवदार या देव दारु

देवदार या देव दारुः देवों के वृक्ष मुख्य रूप से हिमालय मे लगभग डेढ़ हज़ार…

4 days ago

कसारदेवी : जहां स्वर्ग के सबसे करीब होने का अहसास होता है

“कसारदेवी या अल्मोड़ा जैसी छोटी सी जगह में ऐसा क्या है जो दुनियाभर से लोगों…

4 days ago

दुर्गम पहाड़ों तक कैसे पहुंचे महाराष्ट्र-गुजरात के पर्व

बचपन में हमें होली-दिवाली और राखी के अलावा मकर संक्रांति, घी त्यार और फूलदेई जैसे उत्सवों…

2 weeks ago

पिथौरागढ़ में स्विट्ज़रलैंड बनने की है पूरी क्षमता

इस बार करीब 9 साल बाद पिथौरागढ़ जाकर एक बात साफ दिखी कि यहां कुछ…

2 weeks ago

अलमोड़े में नंदादेवी मेले की ताज़ा तस्वीरें

आस्था और विश्वास की प्रतीक श्री नंदा देवी की भक्ति में इन दिनों पूरा उत्तराखंड…

3 weeks ago