हैडलाइन्स

बीजेपी सांसद समेत ग्यारह लोगों के फोन चोरी हुए अरुण जेटली के अंतिम संस्कार में

प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया के हवाले से ‘द क्विन्ट’ में छपी खबर के मुताबिक़ बीते रविवार को जब दिल्ली के निगमबोध घाट पर भूतपूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली का अंतिम संस्कार चल रहा था, ग्यारह लोगों के मोबाइल फोन मौके पर चोरी हो गए. इन ग्यारह लोगों में भारतीय जनता पार्टी के सांसद बाबुल सुप्रियो भी शामिल थे. यह जानकारी पतंजलि के प्रवक्ता एस. के. तिजारावाला ने सोमवार 26 अगस्त को अपनी एक ट्वीट में दी. (Eleven VIP Phones Stolen during Jaitley Funeral)

एस. के. तिजारावाला ने ट्विटर पर शिकायत करते हुए लिखा कि रविवार 25 अगस्त को उनका और दस अन्य लोगों का मोबाइल फोन चोरी हो गया. (Eleven VIP Phones Stolen during Jaitley Funeral)

हालांकि एक वरिष्ठ अफसर ने कहा कि इस मामले में शिकायत दर्ज करा दी गयी है, कश्मीरी गेट दिल्ली के पुलिस स्टेशन ने ऐसी किसी भी घटना की जानकारी होने या ऐसी किसी रिपोर्ट के लिखाए जाने से इनकार किया.

अपनी ट्वीट में बीजीपी अध्यक्ष अमित शाह और दिल्ली पुलिस को टैग करते हुए एस. के. तिजारावाला ने लिखा: “दुखी मन के साथ जब सब आधुनिक भारत के प्रखर व्यक्तित्व श्री अरुण जेटली जी को अंतिम प्रणाम कर रहे थे तब ये फोटो जिस मोबाइल से लिया गया वह फोन भी मुझे अंतिम प्रणाम कर गया। दुखद है कि निगमबोध घाट में मेरा, पूर्व मंत्री, सांसद श्री सुप्रियो बाबुल जी व 9 अन्य लोगों के फोन चोरी हो गए!”  

इसके बाद किये गए अनेक ट्वीट्स में तिजारावाला ने अपने फोन की लोकेशन भी शेयर की.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

2 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

2 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

2 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

2 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

3 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

3 weeks ago