संस्कृति

हल्द्वानी में नाट्य प्रस्तुतियों ने बाँधा समां

सर्द मौसम में ‘इंस्पिरेशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल,’ काठगोदाम के हॉल के माहौल में तपिश का अहसास था. इस गर्मी की वजह थी वे नाट्य प्रस्तुतियां जिन्हें नन्हे और युवा कलाकार अंजाम दे रहे थे. कलाकारों ने ऐसा समां बाँधा कि इन प्रस्तुतियों की शुरुआत से आखिर तक दर्शकों के बीच चुप्पी पसरी रही. (Colors of Theater in Haldwani)

मौका था ‘काफल ट्री’ और ‘द शक्ति ऑनसेम्बल’ की 15 दिनी थिएटर वर्कशॉप में तैयार नाट्य प्रस्तुतियों के मंचन का. मामूली संसाधनों के बीच मान्या, आराध्य और विशालाक्षी ने शो की शुरुआत की. तीनों बच्चियों ने रोआल्ड डाल द्वारा लिखे ‘द बीएफजी’ की ऐसी मनमोहक प्रस्तुति दी कि सभागार में बैठे हर शख़्स के भीतर छिपे बच्चे के दिल के तार छिड़ गए.

आराध्या, मान्या, विशालाक्षी

प्रस्तुतियों का सिलसिला चलता रहा. फांस, अंधों का हाथी, द डाईंग मैन, रश्मिरथी, खुशिया आदि लघु नाटकों का मंचन किया गया. इन नाटकों के लेखक रहे प्रभा पंत, शरद जोशी, रामधारी सिंह दिनकर और मंटो.

इन नाट्य प्रस्तुतियों को आराध्या सती, आशा पाण्डेय, अंकित चौधरी, विशालाक्षी तिवारी, प्रियांशी त्रिपाठी, विमला बिष्ट, करन जोशी, रक्षा सिन्हा, मुकुल कुमार, मान्या नयाल, हरेन्द्र रावत, श्रीनिवास कोहली, मलयराज सिंह मटवाल आदि ने अपने जीवंत अभिनय से संवारा था.

वर्कशॉप डायरेक्टर ‘द शक्ति ऑनसेम्बल’ की संस्थापक लक्षिका पाण्डे ने 15 दिनों की छोटी सी वर्कशॉप में इन कलाकारों को तराशने का काम किया. मूल रूप से बागेश्वर की रहने वाली लक्षिका पिछले डेढ़ दशक से थिएटर कर रही हैं. भारतनाट्यम से ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने छाओ, बुथो आदि नाट्य विद्याओं के साथ योगा में भी प्रशिक्षण लिया. ‘ट्रिनिटी लबान कंज़रवेटॉयर’ लंदन से ‘परफॉर्मेंस मूवमेंट स्टडीज’ का प्रशिक्षण लेने के बाद वे देश के कई इलाकों,  ख़ास तौर से मुम्बई, में थिएटर डायरेक्टर के रूप में काम करती रहीं. वे आईआईटी मुम्बई, ड्रामा स्कूल मुम्बई, जेबीसीएन इंटरनेशनल स्कूल, फ्लेम यूनिवर्सिटी, पुणे, एकोले मोंदिअले वर्ल्ड स्कूल, एक्टिंग अड्डा चैनल ऑफ टाटा स्काई, शाकुंतलम फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टिट्यूट, देहरादून में थिएटर शिक्षक, प्रशिक्षक के तौर पर काम कर चुकी हैं.

हाल-फिलहाल जब उनका हल्द्वानी रहना हुआ तो उन्होंने अपनी मुट्ठी में बंद नाट्य संस्कृति के बीज यहां भी बिखेरने का निश्चय किया. नतीजा ‘काफल ट्री’ और ‘द शक्ति ऑनसेम्बल’ द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित ‘संवाद’ नाम की थिएटर वर्कशॉप में प्रशिक्षित कलाकारों और उनकी शानदार प्रस्तुतियों के रूप में सामने आया.

लक्षिका पाण्डे

यूँ तो हल्द्वानी के पास अपनी मजबूत सांस्कृतिक विरासत रही है लेकिन गांव से क़स्बे और शहर में तब्दील होते जाने के साथ ये प्रॉपर्टी डीलरों, कई तरह के माफियाओं और व्यापारियों का शहर बनता चला गया. एक समय यहां अनियमित ही सही, थिएटर का सिलसिला भी बना रहता था, जो अब ठप्प सा पड़ गया है. पीछे छूट चुके सिरे को पकड़ कर रंगमंच संस्कृति को आगे बढ़ाना ही इस वर्कशॉप का मकसद था. उम्मीद से ज्यादा पहुंचे दर्शकों ने जिस तरह दम साधे कलाकारों का हौसला बढ़ाया वह उत्तराखण्ड में थिएटर के उज्जवल भविष्य का संकेत है.

‘काफल ट्री’ के पाठकों के लिए पेश है इन प्रस्तुतियों की झलकियाँ. ये वादा है कि जल्द ही आप वीडियो भी देखेंगे.     

.

हरेन्द्र रावत
विमला बिष्ट, हरेन्द्र रावत
आशा पाण्डे
करन जोशी, मुकुल कुमार, श्रीनिवास कोहली, मलयराज सिंह मटवाल, प्रियांशी त्रिपाठी
विमला बिष्ट
रक्षा सिन्हा
अंकित चौधरी

इसे भी पढ़ें : रूप दुर्गापाल: अल्मोड़ा की बेटी का भारतीय टेलीविजन स्टार बनने का सफर

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें: Kafal Tree Online

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Sudhir Kumar

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

4 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

4 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

4 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

1 month ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

1 month ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

1 month ago