Featured

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत दून अस्पताल में भर्ती

उत्तराखंड मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को आज शाम दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बीते 18 दिसम्बर को कोरोना  कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से मुख्यमंत्री आइसोलेशन में रह रहे थे.
(Chief Minister Admitted to Doon Medical College)

आज मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत दून अस्पताल अपनी जांच के लिये गये थे. दून अस्पताल में उनके खून की जांच व सीटी स्कैन कराया गया. जांच में उनके फेफड़ों में इन्फेक्शन पाया गया. एहतियातन डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करा.

कोरोना पॉजिटिव होने के कारण मुख्यमंत्री ने हाल में हुए शीतकालीन विधानसभा सत्र में भी वर्चुअल तौर पर हिस्सा लिया था. मुख्यमंत्री के परिवार में उनकी बेटी और पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे. वर्तमान में उनका स्वास्थ्य ठीक है.

शनिवार के दिन से ही मुख्यमंत्री को लगातार हल्का बुखार था. इसके चलते ही मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आज जांच के लिये दून अस्पताल गये थे. वर्तमान में दून अस्पताल के विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है.
(Chief Minister Admitted to Doon Medical College)

इससे पहले 18 दिसम्बर ने मुख्यमंत्री ने कोरोना पाजेटिव होने पर अपने ट्वीटर पर लिखा था-

‘आज मैंने कोरोना टेस्ट करवाया था और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. मेरी तबीयत ठीक है और लक्षण भी नहीं हैं. अतः डॉक्टर्स की सलाह पर मैं होम आइसोलेशन में रहूंगा. मेरा सभी से अनुरोध है, कि जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं.
(Chief Minister Admitted to Doon Medical College)

काफल ट्री डेस्क

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें: Kafal Tree Online

Support Kafal Tree

.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

3 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

3 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

3 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

3 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

3 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

3 weeks ago