हैडलाइन्स

उत्तराखंड की सड़कों पर बॉबी कटारिया की दादागिरी

बीते 28 जुलाई को बॉबी कटारिया नाम के एक व्यक्ति ने अपने फेसबुक पेज पर रील शेयर की. इस रील में बॉबी कटारिया बीच सड़क में कुर्सी और मेज लगाकर शराब का जाम बना रहे हैं. रील में गाना चल रहा है-
(Bobby Kataria Drinking Video Uttarakhand)

ये शहर अपुन का, सड़कें अपने बाप की…
दादागिरी अपुन की दादागिरी..   

सड़क में ट्रेफिक रोक जाम छलकाते हुये पीने के साथ बॉबी कटारिया खाने का स्वाद भी लेते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो के विषय में कहा जा रहा है कि यह सड़क उत्तराखंड में देहरादून के आस-पास की है.

वीडियो शेयर करने के करीब दस-बारह दिन बाद आज उत्तराखंड पुलिस के ऑफिशियल पेज पर बॉबी कटारिया की तस्वीर के साथ एक पोस्ट चस्पा की गयी. जिसका सार था कि उत्तराखंड पुलिस उक्त वीडियो का संज्ञान ले रही है, उत्तराखंड पुलिस के इस पोस्ट की तस्वीर का मखौल उड़ाते हुये बॉबी कटारिया ने अपने फेसबुक में इसे शेयर किया और लिखा- कोई दिक्कत नहीं लगवा लो एक ओर केस सही…
(Bobby Kataria Drinking Video Uttarakhand)

बॉबी कटारिया ने यह वीडियो कहाँ बनाया है इसकी पुष्टि अब तक नहीं हुई है लेकिन वीडियो में दिखने वाली गाड़ी वही है जिसपर स्वर होकर बॉबी कटारिया ने अपने पेज देहरादून में होने संबंधित पोस्ट की है.

सोशियल मीडिया पर बॉबी कटारिया को लगभग दो मिलियन लोग फ़ॉलो करते हैं. हरियाणा के रहने वाले बॉबी कटारिया अपनी दबंग छवि के लिये जाने जाते हैं. संभवतः उत्तराखंड पुलिस ने इस वीडियो का स्वतः संज्ञान लिया है और डीजीपी अशोक कुमार के निर्देश पर कार्यवाही के आदेश दिये हैं.

सोशियल मीडिया पर बॉबी कटारिया के इस व्यहार की खूब आलोचना की जा रही है दिलचस्प है कि उत्तराखंड पुलिस दबंग छवि के बॉबी कटारिया पर क्या कार्यवाही करती है.
(Bobby Kataria Drinking Video Uttarakhand)            

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें: Kafal Tree Online

काफल ट्री फाउंडेशन

Support Kafal Tree

.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

View Comments

  • उत्तराखंड पुलिस की मूक दर्शिता है वरना जिस राज्य से ये आता है उस राज्य की पुलिस ने इसकी खाल उधेड़ दी थी , पुलिस के खिलाफ बोलने पे

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

2 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

2 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

2 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

2 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

3 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

3 weeks ago