समाज

जब सोर घाटी के लोगों के कहने पर बन्दोबस्ती अफसर की पत्नी सती हो गयी

सोर के बम

सोर के बम, वर्मा या ब्रह्म राजवंश भी डोटी की ही शाखा थी. कुछ बम राजाओं के नाम थे- 1. कराकील बम 2. काकील बम 3. चनरी बम 4. अरकी बम 5. ज्ञानी बम 6. शक्ति बम 7. विजय बम 8. हरि बम.
(Bam Kingdom of Sor Pithoragarh)

इनकी राजधानी पिठौरागढ़ के पास उदयपुर थी, किन्तु जाड़ों में ये घमतप्पी के लिए रौलपट्टी में रामेश्वर की और बैलोरकोट में जाया करते थे. यहां अब भी इनके महलों के खंडहर मौजूद हैं.

पन्द्रहवीं सदी के महत्त्वाकांक्षी छोटे राजवंशों में ढोटी से निकला यह वंश भी था. डोटी के विध्वंश के बाद भारतीचन्द के पुत्र रतनचन्द (1450-88 ई.) ने सोर को भी जीत लिया.

बमों के एक राज-कर्मचारी जैंदा किराल की मनोरंजक कहानी आज भी प्रसिद्ध है. वह किसी गाँव पट्टी का बलदिया (बन्दोबस्ती अफसर) था. परगने की नयी नापी करके उसने मालगुजारी बढ़ा दी. लोगों में हाहाकार मच गया. लोगों ने उसकी स्त्री के पास झूठी खबर पहुँचायी कि जैंदा मारा गया. स्त्री सती होने के लिए तैयार हो गयी.
(Bam Kingdom of Sor Pithoragarh)

लोगों ने सलाह दी, यदि तू पति के कागजों को भी लेकर सती हो जाय तो पति की सदगति हो जायगी.  स्त्री ने वैसा ही किया. तब से कहावत चली –

मरि गयो जैंदा जलायी हालि वै.
जसि-जसि सोरयाल कू नी तसि-तमि भै.

अर्थात् जैंदा मर गया और उसकी बही भी जलायी गयी. सोर वालों ने जैसा-जैसा कहा, वैसा-वैसा हुआ.

यह लेख राहुल सांकृत्यायन की किताब कुमाऊं से लिया गया है.
(Bam Kingdom of Sor Pithoragarh)

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें: Kafal Tree Online

काफल ट्री डेस्क

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

6 days ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

6 days ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

6 days ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

1 week ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

1 week ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

1 week ago