Featured

सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत होंगे देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ

उत्तराखंड के बिपिन रावत देश के पहले चीफ़ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ नियुक्त किये जा रहे हैं. कल 31 दिसम्बर के दिन उनका कार्यकाल समाप्त हो रहा है. नए थल सेना अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवणे होंगे. First Chief of Defence Staff

माना जा रहा है कि जनरल बिपिन रावत को चीफ़ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ नियुक्त करने के लिये केंद्र सरकार ने कल ही नियम परिवर्तन किये थे. सरकार ने चीफ़ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ पोस्ट के लिए सेना के नियमों में संशोधन कर उम्र की सीमा को बढ़ाकर 65 साल किया था. रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार सैन्य नियमावली, 1954 में बदलाव किए गए हैं.

जनरल बिपिन रावत वर्तमान केंद्र सरकार के सबसे भरोसेमंद लोगों में गिने जाते हैं. उनके कार्यकाल में सेना ने बहुत सफल सैन्य आपरेशन भी किये हैं. First Chief of Defence Staff

चीफ़ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ पद की सिफारिश कारगिल युद्ध के बाद से की गयी थी. बीते 15 अगस्त के दिन लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषणा की गयी थी कि चीफ़ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ थल सेना, नौसेना और वायुसेना के बीच तालमेल सुनिश्चित करेगा और उन्हें प्रभावी नेतृत्व देगा.

इस बात का अर्थ यह हुआ कि चीफ़ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ का पद तीनों सेनाओं के ऊपर होगा. यह पद  ‘फोर स्टार’ जनरल के समान होगा.

यह क्षण उत्तरखंडवासियों के लिये बेहद गर्व का क्षण है उत्तराखंड मूल के बिपिन रावत को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जैसा महत्वपूर्ण पद दिया गया है. मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बिपिन रावत को बधाई देते हुए अपने फेसबुक वाल पर लिखा कि

जनरल बिपिन रावत जी को देश का पहला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) नामित होने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। सैन्यधाम उत्तराखंड के लिए यह अत्यंत गर्व की बात है कि जनरल रावत इस पद पर सुशोभित हो रहे हैं

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

2 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

2 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

2 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

2 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

2 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

2 weeks ago