Featured

सांसद अजय टम्टा का वीडियो क्लिप वायरल

सोशियल मीडिया में आये दिन कुछ न कुछ वायरल होता रहता है. आज उत्तराखंड से सांसद अजय टम्टा का एक वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है. अजय टम्टा उत्तराखंड के अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ सीट से चुने गये सांसद हैं. इस बार उत्तराखंड से मोदी कैबिनेट में शामिल होने वाले वह एकमात्र सांसद हैं.
(Ajay Tamta Viral Video)

अजय टम्टा ने बीते दिन हुए मोदी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शपथ ली है. शपथ लेते हुए ही अजय टम्टा का वीडियो क्लिप वायरल हुआ है. दरअसल सोशियल मीडिया में राष्ट्रपति भवन में एक रहस्यमय जानवर दिखने का दावा किया जा रहा है. इस वीडियो क्लिप में बीते दिन हुए शपथ ग्रहण समारोह के दौरान राष्ट्रपति भवन में एक  जानवर देखा जा रहा है.
(Ajay Tamta Viral Video)

जिस समय उत्तराखंड से सांसद अजय टम्टा राज्यमंत्री की शपथ ले रहे हैं ठीक उसी समय उनके पीछे एक रहस्यमय जानवर चलता हुआ दिखा. इसे रहस्यमय इस वजह से कहा जा रहा है क्योंकि अब तक यह नहीं पता चला है कि वीडियो में दीखने वाला जानवर कौन सा है.

मंच के पीछे यह जानवर दो बार दिखा. एक बार जब उत्तराखंड से सांसद अजय टम्टा शपथ ले रहे हैं दूसरा जब मध्यप्रदेश की बैतूल लोकसभा सीट से सांसद दुर्गादास उइके शपथ लेने के बाद हस्ताक्षर कर उठे. सोशियल मीडिया तो तो सोशियल मीडिया है कोई इसे जंगली बिल्ली बता रहा है तो कोई तेंदुआ. इस विषय पर अभी तक राष्ट्रपति भवन की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है.
(Ajay Tamta Viral Video)

भाजपा हाईकमान की गुड बुक में रहने वाले अजय टम्टा उत्तराखंड राज्य के पहले ऐसे सांसद हैं जो दो बार केन्द्रीय कैबिनेट का हिस्सा बने हैं. इस बार अजय टम्टा को केन्द्रीय परिवहन राज्य मंत्री का पद मिला है.

काफल ट्री फाउंडेशन

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

1 week ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

1 week ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

1 week ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

2 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

2 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

2 weeks ago