Featured

गांधीजी ने जिस फिल्म को सराहा

हिंदी सिनेमा में ‘अछूत कन्या’ का ऐतिहासिक महत्त्व है. छुआछूत के विरोध में बनी यह पहली फिल्म थी. बाम्बे टॉकीज’ निर्मित और फ्रैंज ऑस्टन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में देविका रानी को सौन्दर्य के एक प्रतिमान के रूप में स्थापित कर दिया था. यद्यपि देविका रानी बाम्बे टॉकीज की फ्रैंज ऑस्टन द्वारा निर्देशित ‘जीवन नैया’ में भी अशोक कुमार के साथ नायिका की भूमिका अभिनीत कर चुकीं थी. पर अछूत कन्या ने ही उन्हें स्टारपेअर बनाया. जिन्हें कंगन, बंधन आदि फिल्मों में बांबे टॉकीज ने अत्यंत सफलतापूर्वक भुनाया.

एक रेलवे क्रासिंग के गार्ड की लड़की, जो अछूत भी है, उसका प्रेम एक उच्चवर्गीय ब्राह्मण के बेटे से उस ज़माने में जिस उद्दाम प्रगल्भता के साथ चित्रित किया गया था, उसकी प्रतिध्वनि आज भी शेष है. देवदास के सहगल के बाद अछूत कन्या के अशोक कुमार हिंदी सिनेमा के दूसरे सितारे बने.

‘अछूत कन्या’ में छुआछूत के अमानवीय कृत्य को बड़ी तीव्रता से उकेर कर उसकी भर्त्सना की गई थी. उस समय यह आसान बात नहीं थी. यह बीसवीं सदी का पूर्वार्द्ध था और राष्ट्र इस समस्या से गहाराई तक ग्रस्त था. अपने समय के सुधारवादी स्वरूप में गढ़ी इस कथा को सरस्वती देवी के मधुर संगीत से संजोया गया था.

सरस्वती देवी का वास्तविक नाम खुर्शीद मिनोचर होमजी था. 1935 में जवानी की हवा में संगीत निर्देशन का काम करने पर पारसी समाज में उनकी भर्त्सना हुई थी, पर इस फिल्म में संगीत के बाद उन्हें संगीतकार के रूप में बड़ी सफलता मिली.

‘अछूत कन्या’ फिल्म को महात्मा गांधी ने भी खुले दिल से  सराहा गया था. इस फिल्म की मुख्य अभिनेत्री देविका रानी को पहला दादासाहब फाल्के पुरुस्कार दिया गया था. दादासाहब फाल्के फिल्म क्षेत्र में भारत में दिया जाने वाला सर्वश्रेष्ठ पुरूस्कार है जो कि वर्ष 1970 में शुरू किया गया था.

देविका रानी को एक फल व्यापारी के बेटे यूसुफ खां को दिलीप कुमार बनाने का श्रेय भी जाता है. यूसुफ़ एक फिल्म की शूटिंग देखने बांम्बे टॉकीज आये थे. जहाँ उनकी एक हल्की-फुल्की बात-चित यूसुफ़ से हुई. बात-चीत के दौरान देविका रानी ने यूसुफ से पूछा कि क्या वे उर्दू जानते हैं? हाँ में जवाब सुनते ही उन्होंने यूसुफ़ को एक्टर बनने की सलाह दे दी और शुरू हो गया यूसुफ़ से दिलीप कुमार बनने का सफ़र.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Girish Lohani

Recent Posts

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

2 days ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

3 days ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

3 days ago

कुमाऊँ की खड़ी होली

इन दिनों उत्तराखंड के कुमाऊँ में होली की धूम है. जगह-जगह खड़ी होली और बैठकी…

1 week ago

आधी सदी से आंदोलनरत उत्तराखंड का सबसे बड़ा गांव

बात उन दिनों की है, जब महात्मा गांधी जब देश भर में घूमकर और लिखकर…

2 weeks ago

फूल, तितली और बचपन

बचपन की दुनिया इस असल दुनिया से कई गुना खूबसूरत होती है. शायद इसलिए क्योंकि…

2 weeks ago