Featured

जब एन डी तिवारी ने बनाई थी अपनी कांग्रेस पार्टी

राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड से निकले सबसे बड़े राजनेता नारायण दत्त तिवारी तकरीबन जीवन भर कांग्रेस के वफादार सदस्य रहे. उन्होंने अपना राजनीतिक करियर 1952 में किया था जब वे प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के टिकट पर नैनीताल विधानसभा सीट से चुने गए थे. उसके बाद 1957 का चुनाव भी उन्होंने इसी पार्टी से इसी सीट से जीता जिसके बाद वे विधानसभा में विपक्ष के नेता चुने गए थे.

युवावस्था में नारायण दत्त तिवारी

तिवारी ने 1963 में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली जिसके बाद वे अपने चमकीले राजनैतिक सफ़र में अनेक मंजिलों को छूते चले गए. जानकारों का मानना है कि अगर वे 1991 में नैनीताल से लोकसभा का चुनाव बहुत कम अंतर से न हारे होते तो भारत के प्रधानमंत्री होते.

एक समय ऐसा भी आया था जब वे कांग्रेस पार्टी से बाकायदा अलग हुए और उन्होंने अलग से अपनी राजनैतिक पार्टी बनाई.

यह वाकया साल 1994 का है जब वे कांग्रेस के तत्कालीन अध्यक्ष सीताराम केसरी और पी. वी. नरसिम्हा राव की कार्यप्रणाली से असंतुष्ट हो गए थे और गांधी परिवार के प्रति अपनी निष्ठा का प्रदर्शन करने नी नीयत से उन्होंने अपनी अलग कांग्रेस पार्टी बना ली जिसका नाम भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (तिवारी) रखा गया. इस मुहिम में उनका साथ देने वालों में अर्जुन सिंह, माखन लाल फोतेदार, नटवर सिंह और रंगराजन कुमारमंगलम जैसे दिग्गज नेता शामिल थे.

साल 1996 का चुनाव नारायण दत्त तिवारी ने इसी पार्टी से लड़ा और नैनीताल संसदीय सीट से पर्चा भरा. जाहिर है इस चुनाव में उन्हें कांग्रेस का आधिकारिक चुनाव चिन्ह नहीं मिला. हल्द्वानी-नैनीताल के लोगों को याद होगा उन्हें दिया गया चुनाव चिन्ह था – फूल चढ़ाती हुई महिला. बावजूद इस तथ्य के यह चुनाव कांग्रेस हार गयी नारायण दत्त तिवारी ने अपने बलबूते पर नैनीताल की सीट जीत ली थी.

इसी साल सोनिया गांधी के हस्तक्षेप के बाद नारायण दत्त तिवारी ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में अपनी पार्टी का विलय कर दिया.

वाट्सएप में काफल ट्री की पोस्ट पाने के लिये यहाँ क्लिक करें. वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

2 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

2 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

2 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

3 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

3 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

3 weeks ago