हैडलाइन्स

टिहरी में स्कूल बस खाई में गिरी, 9 बच्चों की मौत

टिहरी टिहरी जिले में लंबगांव के पास कनसाली में एक स्कूली वाहन के खड्ड में गिरने से उसमें सवार नौ बच्चों की मौत हो गई जबकि आठ अन्य घायल हो गये. स्कूल मिनीबस में 18 बच्चे थे. सडीआरएफ की टीम मौके पर राहत और बचाव कार्य चला जा रही है.

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हादसे की उच्चस्तरीय जांच के आदेश देते हुये कहा कि

टिहरी में स्कूल वैन हादसे की खबर से स्तब्ध हूं. ईश्वर से हताहत हुए बच्चों की आत्मा को शांति व शोक संतप्त परिजनों को धीरज बंधाने की प्रार्थना करता हूं. दुःख की इस घड़ी में सरकार शोकाकुल परिवारों के साथ खड़ी है. हादसे की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं.

बस हादसे में कुछ बच्चों को हाथ, पैर और चेहरे पर गंभीर चोटों आई हैं. बच्चों का इलाज जारी है. मृत बच्चों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है. हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. घटना के विस्तृत ब्यौरे की प्रतीक्षा है.

-काफल ट्री डेस्क

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Girish Lohani

Recent Posts

दुर्गम पहाड़ों तक कैसे पहुंचे महाराष्ट्र-गुजरात के पर्व

बचपन में हमें होली-दिवाली और राखी के अलावा मकर संक्रांति, घी त्यार और फूलदेई जैसे उत्सवों…

2 days ago

पिथौरागढ़ में स्विट्ज़रलैंड बनने की है पूरी क्षमता

इस बार करीब 9 साल बाद पिथौरागढ़ जाकर एक बात साफ दिखी कि यहां कुछ…

1 week ago

अलमोड़े में नंदादेवी मेले की ताज़ा तस्वीरें

आस्था और विश्वास की प्रतीक श्री नंदा देवी की भक्ति में इन दिनों पूरा उत्तराखंड…

1 week ago

अहा! कैसा होता था नंदादेवी कौतिक

उत्तराखण्ड के पहाड़ों में मेले केवल मनोरंजन के अवसर नहीं रहे हैं. वे लोकजीवन की…

1 week ago

सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन

पिछली कड़ी : बद्रीदत्त पांडे और इंद्र सिंह नयाल ने रखा था ‘उत्तराखंड राज्य की…

2 weeks ago

उत्तराखण्ड की महिलाएं : स्थितियों, संघर्षों और चुनौतियों का दस्तावेज

1970 के दशक का उत्तराखण्ड का ‘चिपको आंदोलन’ विश्वविख्यात है. यह तथ्य भी कमोबेश ज्ञात है कि…

2 weeks ago