Featured

उत्तराखंड सरकार ने आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट से पर्यटन और शिक्षा के पन्ने किये गायब?

पिछले साल उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रकाश पन्त ने उत्तराखंड का पहला आर्थिक सर्वेक्षण पेश करने का दावा किया था. केंद्र सरकार वार्षिक बजट से पहले एक रिपोर्ट जारी करती है जिसे आर्थिक समीक्षा कहा जाता है इसी तर्ज पर उत्तराखंड सरकार ने भी पिछले साल से आर्थिक सर्वेक्षण जारी करना शुरु किया.

अर्थ एवं संख्या निदेशालय, नियोजन विभाग ,उत्तराखंड सरकार की वेबसाईट पर आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट देखी जा सकती है. इस साल 13 फरवरी की तारीख को अर्थ एवं संख्या निदेशालय, नियोजन विभाग, उत्तराखंड सरकार की वेबसाईट पर आर्थिक सर्वेक्षण 2016-17 (Under Section/Module :आर्थिक सर्वेक्षण), आर्थिक सर्वेक्षण 2018-19 (Under Section/Module :आर्थिक सर्वेक्षण) नाम से दो फाइलें अपलोड की गयी.

आर्थिक सर्वेक्षण 2016-17 (Under Section/Module :आर्थिक सर्वेक्षण), यह फाइल अंग्रेजी में है जिसे आई.आई.एम. काशीपुर द्वारा तैयार किया गया है. आर्थिक सर्वेक्षण 2018-19 (Under Section/Module :आर्थिक सर्वेक्षण) नाम से अपलोड की गयी दूसरी फ़ाइल में पेज नंबर 133 के बाद अगला पेज नंबर 184 है.

आर्थिक सर्वेक्षण 2018-19 के इंडेक्स में अगर आप देखें तो हैरान करने वाली बात जो सामने आती है वह कि 133 से 184 पेज के बीच जो अध्याय आते हैं वह हैं परिवहन एवं संचार, पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन, शिक्षा और स्वास्थ्य.स्वास्थ्य से जुड़े शुरुआती पन्ने गायब हैं.

सरकार इन चारों को ही उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था का आधार विन्दु मानती है और इन्हीं चारों के आकड़े आम जनता से छुपा रही है.

इसे एक तकनीकी गलती माना जा सकता थे लेकिन जिस तरीके से एक सिरे से वह आकड़े गायब किये गये हैं जो सीधा जनता के हितों से जुड़े हैं और शायद चुनावी मुद्दे भी बन सकते थे इसकारण संदेह अधिक गहरा हो जाता है कि सरकार ने यह जानबूझ करकिया है.

च्यूंकि यह रिपोर्ट 13 फरवरी को वेबसाईट पर लगा दी गयी है उसके बावजूद प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी ने इसपर ध्यान नहीं दिया है इससे यह भी देखा जा सकता है कि उत्तराखंड की राजनीति में परिवहन, पर्यटन, स्वास्थ्य और शिक्षा मुद्दा ही नहीं हैं.

आर्थिक सर्वेक्षण किसी भी अर्थव्यवस्था से जुड़ा एक सटीक आकड़ा पेश करती है. इसके आकड़े आर्थिक स्थिति के तुलनात्मक अध्ययन में सहायक होती है.

-काफल ट्री डेस्क

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Girish Lohani

Recent Posts

सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन

पिछली कड़ी : बद्रीदत्त पांडे और इंद्र सिंह नयाल ने रखा था ‘उत्तराखंड राज्य की…

2 days ago

उत्तराखण्ड की महिलाएं : स्थितियों, संघर्षों और चुनौतियों का दस्तावेज

1970 के दशक का उत्तराखण्ड का ‘चिपको आंदोलन’ विश्वविख्यात है. यह तथ्य भी कमोबेश ज्ञात है कि…

2 days ago

कामिनी तुम कौन?

पानी बरस रहा है. जब भी पानी बरसता है, देखता हूं पेड़-पौधे बहुत खुश हो जाते…

2 days ago

पूर्वी नयार नदी की वो बाढ़

राजेसिंह का कहना है कि ‘‘मरोड़ा गांव से लदोली घाट तक का रास्ता उतार-चढ़ाव का न…

3 days ago

कुमाऊँ की विलुप्त होती जन्माष्टमी पट्ट-चित्र परम्परा

कुमाऊँ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी केवल भगवान कृष्ण के जन्म का धार्मिक पर्व नहीं रही है,…

2 weeks ago

बद्रीदत्त पांडे और इंद्र सिंह नयाल ने रखा था ‘उत्तराखंड राज्य की संकल्पना’ का वैचारिक आधार

पिछली कड़ी : पहले समाज बदलो, राज्य अपने आप सार्थक हो जाएगा : इंद्र सिंह नयाल इन्द्र…

3 weeks ago