Featured

राज्य स्थापना दिवस विशेष – 1

उत्तराखण्ड शब्द मैंने पहली बार कक्षा तीन में ईजा बाबू के झगड़े में सुना था. बाबू की थल में परचून की दुकान थी. जो उन दिनों कई दिनों तक बंद रही थी. बाबू रोज देर शाम नशे में धुत्त घर आते और अक्सर माँ को समझाते की आज की मत सोच हमारा राज्य उत्तराखंड बनेगा तो हमारे बच्चों के लिये स्कूल बनेगा गाँव में ही, गांव से थल तक पक्की सड़क होगी, आदमियों के लिये ही नहीं जानवरों तक के लिये गांव में अस्पताल होगा. फिर जब ईजा पूछती और तुम्हारी शराब तो बाबू कहते जब राज्य में शराब की दुकान ही नि होगी तो पियेगा कहां से आदमी.

राज्य बनने के दो साल बाद एक बार हमारे स्कूल में चैकिंग वाले सैप ( साहब ) आये थे उन्होंने सुबह प्रार्थना के समय सब बच्चों के सामने मुझसे से सवाल पूछा हमारे राज्य का क्या नाम है? सही उत्तर मालूम होने के बावजूद मेरे मुंह से न जाने क्यों उत्तराखण्ड निकला. इस जवाब के लिये बाद में अगले दो दिन प्रार्थना सभा में तिरंगे के नीचे में मुर्गा बनाया गया.

इन दो सालों में बाबू की थल की दूकान लगभग पूरी तरह ख़त्म हो चुकी थी और वह शराब के भयंकर लती हो चुके थे. गांव में सड़क, अस्पताल का तो अता – पता नहीं लेकिन तल्ला गांव में सरकारी शराब की दुकान जरुर खुल गयी थी. शराब की अति के कारण बाबू राज्य बनने के आठ एक साल बाद निकल गये.

ईजा ने मुझे बड़े जतन करके पिथौरागढ़ डिग्री कालेज से बीएससी करा दी ट्यूशन पढ़ाकर मैंने बीएससी को एमएससी में तब्दील किया और तलाश शुरू की नौकरी की.
मुझे हमेशा से पहाड़ प्यारा था और मैं अपनी पूरी जिंदगी इन्हीं पहाड़ों में गुजारना चाहता था. जिसके दो तरीके थे एक या तो अपना कोई बिजनेस या उत्तराखण्ड सरकार की नौकरी. बिजनेस में बाबू का हाल देख चूकी मां पहले विकल्प के लिये कभी तैयार नहीं होती ना ही मेरे पास इसके लिये ढेले भर के पैसे ही थे. सो मैंने रुख किया उत्तराखण्ड सरकार की नौकरी की तलाश की.

आज के दिन मुझे खुद याद नहीं मैंने उत्तराखण्ड सरकार की कितनी विज्ञप्तियों के लिये आवेदन कर दिये हैं. एक परीक्षा में न्यूनतम तीन साल का समय लगता है. उसपर भी कभी भी कैंसिल होने का खतरा हमेशा रहता है. डेढ़, दो, आधा, पौना से पहले मेरा सलेक्सन रुकता था अब यही डेढ़, दो, आधा, पौना शाम को मुझे चाहिये होते हैं.

यह लेख हमें हमारे फेसबुक पेज पर लक्ष्मण सिंह से प्राप्त हुआ है. राज्य स्थापना दिवस पर हमें ऐसे ही कुछ अन्य लेख भी प्राप्त हुये हैं. जिनमें से कुछ हम प्रकाशित कर रहे हैं.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Girish Lohani

View Comments

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

3 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

3 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

3 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

3 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

3 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

3 weeks ago