फोटो: www.freepressjournal.in से साभार
“मंदिर हमारा आराध्य है … मंदिर बनेगा … मंदिर बनाने के लिए हम लोग संकल्पबद्ध हैं” उत्तर प्रदेश के सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने कल बहराइच में कहा. ऐसा कहे जाने पर जब एक पत्रकार ने उनको याद दिलाया कि मंदिर मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला अभी आना है तो मंत्री महोदय ने बेपरवाही से आगे जोड़ा, “सुप्रीम कोर्ट में हैं तभी तो! …सुप्रीम कोर्ट भी तो हमारा ही है ना … सुप्रीम कोर्ट भी हमारा है … न्याय पालिका भी हमारी है … विधान पालिका भी हमारी है … ये देश भी हमारा है … मंदिर भी हमारा है.”
बहराइच से चार बार चुनाव जीत चुके वर्मा ने बाद में एक समाचारपत्र के संवाददाता को टेलीफोन पर बताया कि उनके वक्तव्य को गलत सन्दर्भ में प्रस्तुत किया गया है. उन्होंने अपनी बात समझाते हुए कहा – “मेरा कहने का मतलब था कि सुप्रीम कोर्ट भी इस देश का हिस्सा है और वह हमारा है और इसीलिये हमें पूरा विश्वास है कि अयोध्या में मंदिर बनेगा. हमें क्या गलत कहा कि सुप्रीम कोर्ट भी हमारा है … अरे भाई हमारा तो सभी कुछ है … जब ये देश हमारा है तो सभी कुछ हमारा ही है ना …”
जब उनसे कहा गया कि न्यायपालिका तटस्थ होती है और उनके वक्तव्य के गलत अर्थ निकाले जा सकते हैं तो उन्होंने कहा – “निश्चय ही हम सब के भीतर अदालतों के लिए गहरा सम्मान है. मैं खुद एक वकील रह चुका हूँ और मुझे यह सब अच्छे से पता है.”
काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री
काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें
इस बार करीब 9 साल बाद पिथौरागढ़ जाकर एक बात साफ दिखी कि यहां कुछ…
आस्था और विश्वास की प्रतीक श्री नंदा देवी की भक्ति में इन दिनों पूरा उत्तराखंड…
उत्तराखण्ड के पहाड़ों में मेले केवल मनोरंजन के अवसर नहीं रहे हैं. वे लोकजीवन की…
पिछली कड़ी : बद्रीदत्त पांडे और इंद्र सिंह नयाल ने रखा था ‘उत्तराखंड राज्य की…
1970 के दशक का उत्तराखण्ड का ‘चिपको आंदोलन’ विश्वविख्यात है. यह तथ्य भी कमोबेश ज्ञात है कि…
पानी बरस रहा है. जब भी पानी बरसता है, देखता हूं पेड़-पौधे बहुत खुश हो जाते…