Featured

थम नहीं रहा है गौला नदी में लोगों के डूबने का सिलसिला

हल्द्वानी – रानीबाग के समीप स्थित अमृतपुर में गौला नदी में नहा रहे दो युवकों की मृत्यु हो जाने की खबर आ रही है. (Two More Drowned in Gaula)

पिछले कई वर्षों से ऐसी खबरों का आना आम हो चुका है जब लापरवाही और अज्ञानता के चलते लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती है.

ताजा मिली सूचना के अनुसार बरेली निवासी राजीव सिंह व उसका दोस्त अरविन्द अपनी पत्नी को लेकर रक्षाबन्धन के अवसर पर हल्द्वानी अपनी ससुराल आये हुए थे. आज दोनों घूमने के उद्देश्य से अमृतपुर-जमरानी की दिशा में निकले थे. अमृतपुर में गौला नदी को देखकर वे नहाने के लिए नदी में उतर गए.

इस दरम्यान नदी का जलस्तर खतरनाक रूप से बढ़ गया और दोनों उसकी जद में आ गए. मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसने त्वरित कार्रवाही करते हुए अपनी रेस्क्यू टीम को वहां भेजा.

एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद रेस्क्यू टीम दोनों के शवों को नदी से बाहर निकाल सकी. उनके शवों से बरामद आई कार्ड्स से उनकी शिनाख्त की जा सकी.

इस इलाके से ऐसी ख़बरें जब भी आती हैं लोग कुछ देर हैरत करते हैं फिर सब वैसे का वैसा हो जाता जाता है जब तक फिर वैसी ही कोई दूसरी घटना न घट जाए.

पहाड़ों पर अचानक होने वाली अतिवृष्टि और बादल फटने की घटनाओं के तुरंत बाद गौला नदी में अचानक उफान आ जाने की घटना अक्सर होती रहती है जिसे लेकर प्रशासन और सम्बंधित विभागों की कोई तैयारी नजर नहीं आती.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

3 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

3 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

3 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

4 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

4 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

4 weeks ago