फोटो www.politico.eu से साभार
“यूरोपियन यूनियन उतना ही बुरा है जितना चीन, बस थोड़ा छोटा है” – यह कहना है अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प का.
ट्रम्प यूरोपियन यूनियन के उस प्रस्ताव पर प्रतिक्रया दे रहे थे जिसमें गाड़ियों पर लगने वाले टैरिफ को पूरी तरह समाप्त कर देने की बात की गयी है. ट्रम्प के बयान से कुछ ही घंटे पहले यूरोपियन यूनियन कमिश्नर सेसीलिया माल्मस्ट्रोम ने कहा था कि यूरोपियन यूनियन अपने कार-टैरिफ को शून्य पर लाने के लिए तैयार है.
ट्रम्प ने ब्रुसेल्स से आये इस प्रस्ताव को “उतना अच्छा नहीं” बतलाया है.
ट्रम्प ने यूरोपियन यूनियन की तुलना चीन से भी की. ऐसी रपटें हैं कि बीजिंग के साथ सघन होते व्यापार युद्ध के मद्देनजर उन्होंने 200 बिलियन डॉलर (करीब 1500 करोड़ रुपये) के चीनी सामान पर व्यापार टैक्स लगाने की धमकी भी दी है.
“उनके ग्राहकों की आदत है कि वे अपनी बनाई कारें खरीदते है न कि हमारी बनाई.” ट्रम्प ने धमकी दी कि अगर यूरोपियन यूनियन के रवैये में बदलाव नहीं आया तो अमेरिका विश्व व्यापार संगठन अर्थात WTO से हट भी सकता है.
काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री
काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें
‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…
कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…
बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…
इन दिनों उत्तराखंड के कुमाऊँ में होली की धूम है. जगह-जगह खड़ी होली और बैठकी…
बात उन दिनों की है, जब महात्मा गांधी जब देश भर में घूमकर और लिखकर…
बचपन की दुनिया इस असल दुनिया से कई गुना खूबसूरत होती है. शायद इसलिए क्योंकि…